{"_id":"67a102626ceadc2f170a5db9","slug":"fatehabad-players-dominate-in-state-masters-athletics-competition-mla-congratulates-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128782-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्टेट मास्टर्स एथलेक्टिस प्रतियोगिता में छाए फतेहाबाद के खिलाड़ी, विधायक ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्टेट मास्टर्स एथलेक्टिस प्रतियोगिता में छाए फतेहाबाद के खिलाड़ी, विधायक ने दी बधाई
विज्ञापन
फतेहाबाद में विजेता हरजितेंद्र सिंह जिंदी को बधाई देते विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया
फतेहाबाद। हिसार में आयोजित 33वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेक्टिस चैंपियनशिप में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसमें जीते सभी खिलाड़ी चार से नौ मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
33वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेक्टिस चैंपियनशिप एक व दो फरवरी को हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें फतेहाबाद जिले के अनेक वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। इस चैंपियनशिप में को-ऑप्रेटिव बैंक के रिटायर्ड मैनेजर हरजितेंद्र सिंह जिंदी ने 60 प्लस आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जंप और जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। वहीं डिस्कस थ्रो में तृतीय पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इसके अलावा रूपेश शर्मा हैफेड ने 40-45 आयु वर्ग में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता वहीं हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड जोगेंद्र सिंह, बीघड़ ने 60 प्लस आयु वर्ग में 5 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा पुलिस विभाग से रिटायर्ड बलदेव कंबोज ने 60 प्लस आयु वर्ग में 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और फतेहाबाद के सन्नी ने 40-45 आयु वर्ग में हैंमर थ्रो द्वितीय और शॉटपुट में तृतीय स्थान पाया। अनूप डीपीई फतेहाबाद ने 55-60 आयु वर्ग में हाई जंप में स्वर्ण जीता वहीं सुभाष कंबोज ने 55-60 आयुवर्ग में 800 मीटर में तृतीय स्थान पाया। इंद्र सिंह सोनी ने 70 प्लस आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर लॉन्ग जंप में प्रथम, ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान हासिल किया।