{"_id":"56fd6e934f1c1b7048f00105","slug":"fatehabad-news-hindi-news-weat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मंडियों एवं 48 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मंडियों एवं 48 खरीद केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में गेहूं की सरकारी खरीद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी हालांकि मंडी में गेहूं की आवक आने में अभी कम से कम दस से पंद्रह दिन का समय लगेगा।
जिला प्रशासन ने गेहूं की खरीद की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। हालांकि मंडी के हालात देखकर नहीं लगता कि यहां किसान आराम से गेहूं के ट्रैक्टर-ट्रालियां ला पाएंगे।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आठ अनाज मंडियों एवं 48 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद के लिए एजेंसियों की ड्यूटी लगा दी है।
इस बार जिले में खाद्य एवं आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई, हरियाणा एग्रो एवं हरियाणा वेयर हाउस की खरीद एजेंसियों को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी खरीद केंद्रों पर खरीद एजेंसियों के गेहूं खरीद के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।
प्रत्येक एजेंसी सप्ताह में दो दिन एक केंद्र पर गेहूं की खरीद करेगी। ये क्रम मंडियों में भी लागू होगा।
पिछले वर्ष जिले में 9 लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी लेकिन इस बार ओलावृष्टि एवं बरसात के कारण गेहूं का औसत उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कम आने की उम्मीद है।
कृषि विभाग के अधिकारी भी इस बात को स्वीकारते हैं कि खराब मौसम के चलते औसत उत्पादन कम निकलेगा।
हाल ही में बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं अभी खेतों में हरी खड़ी है। किसानों की मानें तो गेहूं को पकने में अभी दस से पंद्रह दिन का समय और लगेगा। इस बारे में मार्किट कमेटी सचिव मेजर सिंह ने कहा कि गेहूं आने तक किसानों के लिए पेयजल एवं अन्य इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।