{"_id":"56fd6e034f1c1bdf47f00109","slug":"fatehabad-news-hindi-news-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद जिले से हटाए गए 246 गेस्ट टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद जिले से हटाए गए 246 गेस्ट टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च का दिन जिले के 246 गेस्ट टीचरों के लिए स्कूलों में आखिरी दिन साबित हुआ। सरप्लस टीचरों को 31 मार्च की समय सीमा खत्म होते ही शिक्षा विभाग ने रिलीव कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बीते दिनों कोर्ट में इन अध्यापकों की याचिका खारिज होने के साथ ही इन अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया था लेकिन बाद में सरकार के अनुरोध पर कोर्ट ने 31 मार्च तक ही इन सरप्लस अध्यापकों को रखने की इजाजत दी थी जो वृहस्पतिवार को खत्म हो गई।
हिंदी, एसएस और गणित के अध्यापकों की हुई छंटनी, स्कूलों में आएगी दिक्कत
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 246 सरप्लस गेस्ट टीचरों को हटाया गया है, उनमें हिंदी, एसएस एवं गणित के अध्यापक शामिल हैं। अब जिन हाई स्कूलों से इन गेस्ट टीचरों को हटाया गया है, वहां पर फिलहाल के लिए अध्यापकों की कमी होना तय है और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखेगा। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी अब इस दिक्कत को महज दो माह की मान रहे हैं। उनके अनुसार मई के बाद ग्रीष्माकालीन अवकाश हो जाएंगे। तब तक विभाग कुछ ना कुछ एडजस्टमेंट अवश्य करेगा।
विज्ञापन
नव चयनित जेबीटी कोर्ट केस जीते, फतेहाबाद के हिस्से आएंगे लगभग दो सौ अध्यापक
दूसरी ओर ज्वाइनिंग की बाट जोह रहे नव चयनित जेबीटी अध्यापक केस जीत गए हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि इन अध्यापकों को जल्द ही ज्वाइनिंग मिल जाए। इन अध्यापकों के आने से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी जिसका सीधा असर शिक्षा के स्तर पर पड़ेगा।
गेस्ट टीचरों को वापस ले सरकार : कृष्ण
जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरप्लस 246 गेस्ट टीचरों को रिलीव कर दिया गया है। उनके अनुबंध में 31 मार्च तक का ही समय था।
गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण ने जिले में हटाए गए गेस्ट टीचरों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर्स दस सालों से पढ़ा रहे हैं। ऐसे में अचानक अब उनको हटाने से उनके पास रोटी खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों को जल्द ज्वाइनिंग दे सरकार : टुटेजा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास टुटेजा ने कोर्ट द्वारा नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की ज्वाइनिंग पर लगी रोक हटाने के फैसले का स्वागत किया है। टुटेजा ने अब सरकार से मांग की है कि इन अध्यापकों को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग दी जाए ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी कुछ कम हो सके।