फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, political, chairman, election, Tohana, BJP, Congress, Fatehabad

भाजपा समर्थित भगवान सिंह बने टोहाना ब्लॉक समिति चेयरमैन

Wed, 30 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना Updated Wed, 30 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, political, chairman, election, Tohana, BJP, Congress, Fatehabad
ब्लॉक समिति चेयरमैन - फोटो : fatehabad
टोहाना पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बाजी मारी। बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के भगवान सिंह को अध्यक्ष तो जीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। भगवान सिंह को 25 में से 17, जबकि रानो को आठ वोट मिले। वहीं, 17 वोट हासिल कर वार्ड-15 के जीत सिंह ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद के लिए सुबह 11 बजे से पंचायत समिति सदस्य बीडीपीओ कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी 25 निर्वाचित सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए। एसडीएम सतीश कुमार ने सभी सदस्यों को चुनाव से संबंधित नियम व शर्तें बताईं। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से नामांकन मांगे जाने पर विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-3 से रानो और वार्ड-17 से भाजपा समर्थित भगवान सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से वार्ड-11 से विक्रम सिंह तथा वार्ड-15 से भाजपा समर्थित जीत सिंह का नामांकन हुआ। एसडीएम सतीश कुमार ने ईवीएम में मॉक पोल कर चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए दो ईवीएम का प्रयोग किया गया। विजेता प्रत्याशियों को एसडीएम ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान सिंह व उपाध्यक्ष जीत सिंह ने कहा कि गांवों का विकास शहर की तर्ज पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ बैठक में पहुंचे थे सभी भाजपा समर्थित 17 सदस्य
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर सायं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने चंडीगढ़ में सभी भाजपा समर्थित सदस्यों की बैठक ली। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम फाइनल किया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले समैण से भाजपा समर्थित मीना रानी और बलियाला से सुरेंद्र का नाम चर्चा में था। लेकिन देर रात हुई बैठक में भगवान सिंह और जीत सिंह ने नाम पर सहमति बन गई। अध्यक्ष बने भगवान सिंह ने वार्ड-17 की इस सीट से लल्लूवाल के मंगाराम को महज 9 वोटों से हराया था।

इस मौके पर तहसीलदार नवदीप सिंह नैन, बीडीपीओ रविंद्र दलाल, एसईपीओ धर्मपाल सिंह, ईवीएम संचालक वेदप्रकाश, पटवारी हुकम चंद, अजय कुमार, नवीन कुमार व स्टेनो राजेश कुमार, भाजपा नेता जयदीप बराला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रिंकु मान, जयदीप बराला आदि मौजूद रहे। एसएचओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

एसडीएम गए छुट्टी पर, फिर टला रतिया पंचायत समिति चेयरमैन का चुनाव
रतिया ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को होने वाला चुनाव दूसरी बार स्थगित हो गया। चुनाव अधिकारी और एसडीएम संत लाल पचार के अचानक छुट्टी पर चले जाने के कारण चुनाव स्थगित किया गया। एसडीएम के छुट्टी पर जाने की सूचना जब बीडीपीओ राजेश शर्मा को मिली तो उन्होंने तुरंत चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी गई। अब एसडीएम द्वारा ही चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी।


दूसरी बार स्थगित हुआ चुनाव
रतिया पंचायत समिति में कुल 30 सदस्य निर्वाचित हैं। इस बार पंचायत समिति चेयरमैन का पद सामान्य रखा गया है। समिति सदस्यों के शपथ लेने के बाद 24 फरवरी को चैयरमैन व उपचैयरमैन का चुनाव निर्धारित किया गया था, लेकिन जाट आरक्षण आंदोलन के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। बाद में 10 मार्च को चुनाव की घोषणा की गई, लेकिन उस दिन कोई भी सदस्य चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने नहीं पहुंचा। रतिया के एसडीएम मुनीश नागपाल का तबादला रोहतक होने के कारण फतेहाबाद के एसडीएम संत लाल पंचार को रतिया का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed