{"_id":"56fec45e4f1c1bfd43f00124","slug":"fatehabad-news-hindi-news-health-patient-report-sample-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल कर दिए गुम, कहा- मरीज को दोबारा लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल कर दिए गुम, कहा- मरीज को दोबारा लाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। यहां की लैब के कर्मचारियों ने एक मरीज की यूरिन रिपोर्ट को गुम कर दिया। इतना ही नहीं, मरीज के पति ने जब रिपोर्ट को ढूंढने की अपील की तो उसे मरीज को दोबारा लेकर आने को बोल दिया गया।
सरकारी अस्पताल के सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी को जब इस मामले की शिकायत दी गई तो उन्होंने कंधे उचकाते हुए कहा कि जितनी देर में शिकायत लिखी है, उतनी देर में तो मरीज को घर से ही ले आते। हालांकि, अब सामान्य अस्पताल प्रशासन इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
यह है मामला
तहसील चौक निवासी निशा शर्मा पेट की परेशानी के चलते बीते दिन अपने पति के साथ सामान्य अस्पताल पहुंची और महिला रोग चिकित्सक से चेकअप कराया। महिला डाक्टर ने निशा को ब्लड और यूरिन टेस्ट करवाने को कहा। निशा ने सामान्य अस्पताल की लैब में अपना सैंपल दे दिया। इसके बाद लैब कर्मचारी ने मरीज को दो बजे आने को कहा।
विज्ञापन
निशा का पति जब रिपोर्ट लेने पहुंचा तो लैब बंद मिली। अगले दिन सुबह जब वह लैब में फिर से रिपोर्ट के लिए गया तो वहां बैठे कर्मचारी ने बताया कि यूरिन का सैंपल ही गुम हो गया है। इसलिए उसे मरीज को दोबारा लेकर आना होगा। निशा ने बताया कि उसका घर सामान्य अस्पताल से काफी दूर है और दोबारा आना काफी मुश्किल है।
आरोप है कि निशा एवं उसके पति ने लापरवाह कर्मचारियों की शिकायत सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी से की तो उन्होंने भी यही कहा कि इतनी देर में तो मरीज को ले आते। इस बारे में जब सीएमओ डा. अशोक चौधरी से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।