फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, accident, injured, bike, police, Fatehabad

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में भिड़ी स्कूल बस, खेत में पलटी

Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, accident, injured, bike, police, Fatehabad
हादसा - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद के निकटवर्ती गांव बीघड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बनावाली के निजी स्कूल की एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। बाइक सवार को बचाने के लिए स्कूल बस ड्राइवर ने गाड़ी को साइड में किया था, वो बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि स्कूल बस में सवार अध्यापिकाओं को मामूली चोटें आई। बाइक सवार रविंद्र को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया जबकि अध्यापिकाओं सीमा उर्फ ममता, त्रिशला निवासी तहसील चौक, नीलम निवासी वाल्मीकि चौक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन रविंद्र ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बीघड़ गांव से फतेहाबाद की ओर जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास सामने से आती स्कूल बस से उसकी टक्कर हो गई। दूसरी ओर, बस ड्राइवर का कहना था कि पेट्रोल पंप के पास पहले बाइक सवार ने हाथ का इशारा कर मुड़ने का संकेत दिया लेकिन इसके बाद वो सीधा ही आ गया और उसको बचाने के चक्कर में बस खेत में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed