{"_id":"631f72465351ce4ccb0297f8","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr6417279200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट के माता-पिता बोले, सीबीआई जांच के बाद बेटी को मिलेगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट के माता-पिता बोले, सीबीआई जांच के बाद बेटी को मिलेगा इंसाफ
विज्ञापन
महावीर ढाका, सोनाली फोगाट के पिता।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद/भूना। भूथन कलां की बेटी, भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद मां-बाप की भी बेटी की मौत की गुत्थी सुलझने और न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सोनाली फोगाट के पिता महावीर ढाका व माता संतोष ढाका ने कहा कि गोवा पुलिस शुरुआती जांच में ही सोनाली की मौत को गंभीरता से नहीं ले रही थी। जब परिवार ने विरोध किया और आवाज उठाई तो अब गोवा सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। पूरी उम्मीद है कि अब सीबीआई जांच के बाद उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा। उनकी बेटी की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब उन्हें इंसाफ मिलेगा। हालांकि, सीबीआई जांच की सिफारिश होने के बाद सोमवार को भूथन कलां में सोनाली के माता-पिता आंखों में बेटी की अनसुलझी मौत को लेकर आंसू रोक नहीं पाए।
गौरतलब है कि गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत की जांच के मामले में पाया था कि सोनाली को नशीला पदार्थ पीने के लिए मजबूर किया गया था। सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के अंजुना में सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि उनके शरीर पर चोटों के निशान मिले, जिसके बाद गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
परिवार के लोगों ने जांच के लिए सरकार पर बनाया हुआ था दबाव
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में परिवार के लोग पिछले कई दिनों से सीबीआई जांच की मांग उठा रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिलकर सोनाली के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। सोनाली फोगाट के माता-पिता के अलावा भाई-बहन और बेटी यशोधरा भी गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। वहीं, सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए हरियाणा सरकार को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के कारण की जगह, सोनाली की संपत्ति का रिकॉर्ड जुटाया
सोनाली के माता-पिता ने कहा कि गोवा पुलिस ने उनकी बेटी सोनाली की मौत के मामले में जो जांच अब तक की है, उसमें हत्या के कारणों की जगह संपत्ति का विवरण एकत्रित किया गया है। इसलिए गोवा पुलिस के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। माता-पिता का कहना है कि सोनाली के पीए सुधीर सांगवान व उसके दोस्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी अभी तक खुलासा नहीं किया गया कि उन्होंने उनकी बेटी को क्यों मारा। सीबीआई पर उनकी उम्मीद टिकी है। उन्हें आशा है कि सीबीआई न्याय दिलाने का काम करेगी और हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

संतोष ढाका, सोनाली फोगाट की मां।- फोटो : Fatehabad