फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona vaccination

दूसरे चरण में सरपंच-पंचों का भी होगा टीकाकरण

Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona vaccination
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लिए जाने वाले पात्रों को तीन विभाग से बढ़ाकर चार कर दिया है। दूसरे चरण में अब जिला पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम सचिव, सरपंच व पंचों का भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी हो गए है। शाम को उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद जिला पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों से जल्द डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में पहले पुलिस, राजस्व और नगर निकाय विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों का टीकाकरण की योजना बनाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राजस्व विभाग के 172, पुलिस और नगर निकाय के 1200 कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के छात्रों का नहीं हुआ कोरोना टीकाकरण
पहले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टरों, कर्मचारियों, नर्सिंग कॉलेज छात्रों का टीकाकरण हो रहा है। करीब 4738 पात्रों का डाटा पोर्टल पर दर्ज है। अब तक करीब 3200 पात्रों का टीकाकरण हो चुका है। पोलियो अभियान बीच में आने के कारण पांच दिन से अभियान बंद है। बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण होने के कारण वीरवार को टीकाकरण अभियान दोबारा शुरू होगा।
जिले में अब तक पहुंची डोज
पहली बार हुई अलॉट - 5820
दूसरी बार हुई अलॉट - 5680
स्टोरेज के लिए पहुंचे चार नए आईएलआर
कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिए जिला वैक्सीन केंद्र में चार नए आईएलआर पहुंचे है। इससे पहले सात आईएलआर और डी फ्रिजर आए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 10 कोल्ड बॉक्स भी आए है।

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण जल्द शुरू होने वाला है। दूसरे चरण में पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी टीकाकरण होगा। संबंधित विभागों से सूची मांगी गई है। मुख्यालय से आदेश आए है कि दूसरे चरण के लिए तैयारी कर लें।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed