{"_id":"5f590b898ebc3e54da0f8a93","slug":"fatehabad-news-corona-active-case-fatehabad-news-rtk5728036129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दुकानदार की मौत, 14 पुलिसकर्मियों समेत 41 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दुकानदार की मौत, 14 पुलिसकर्मियों समेत 41 संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा है। सितंबर में रोजाना एक संक्रमित मरीज की मौत हो रही है। बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। टोहाना के शिवा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय किराना व्यापारी दीपक की मौत हो गई। दीपक की रिपोर्ट पांच सितंबर को पॉजिटिव आई थी। सांस की दिक्कत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उसे अग्रोहा मेडिकल भेज दिया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक जिले में 19 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की उम्र 55 से 65 साल के बीच रही है लेकिन 35 वर्षीय युवक की मौत होना चिंता का विषय है।
जिले में बुधवार को 41 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1300 के पार हो गया है। बुधवार को जिले में कुल मरीज 1308 हो गए हैं। इसमें से 799 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। पुलिस लाइन में बुधवार को ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचारियों के एंटीजन टेस्ट किए गए। जांच में 14 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित केसों में तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। संक्रमित पाए गए ट्रेनिंग पर आए पुलिसकर्मी हिसार और सिरसा के निवासी हैं। इसलिए इन मरीजों का आंकड़ा यहां पर दर्ज नहीं किया गया है। पिछले दिनों एसपी कार्यालय के आठ और सदर थाना के पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।
इनके अलावा शिवनगर में संक्रमित मिले मरीज के परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित मरीज की पत्नी व बेटा-बेटी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा परिवार का एक अन्य सदस्य भी संक्रमित है। फतेहाबाद कीर्ति नगर निवासी 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। डीएसपी रोड पर 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। भूना के गांव नहला में युवक संक्रमित पाया गया है। जाखल की मास्टर कॉलोनी में सब्जी विक्रेता संक्रमित मिला है। फतेहाबाद की अंजलि कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। फतेहाबाद के एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। टोहाना के मॉडल टाउन निवासी दंपती संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
गांव पिरथला निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट में फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। टोहाना के प्रेम नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। गांव इंदाछुई में 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। टोहाना के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली 13 वर्षीय लड़की संक्रमित मिली है। टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली के कार्यालय का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। भूना में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव जांडलीकलां में मां-बेटी संक्रमित मिले हैं। गांव बरेटा में 67 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। भट्टूकलां में 50 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। भट्टूकलां में 46 वर्षीय डॉ. संक्रमित मिला है।
महिलाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा पुरुष संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से सबसे ज्यादा पुरुष प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक 834 पुरुष तथा 453 महिलाएं संक्रमित मिली हैं।
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हु ई है। इसके अलावा 31 नए मामले सामने आए हैं। ट्रेनिंग पर आए पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद