फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona active case

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत नप कर्मी समेत 40 संक्रमित मिले

Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona active case
कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। इस माह संक्रमण के मामले में पहले की तुलना और ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को गांव मोचीवाली निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग हिसार के एक अस्पताल में दाखिला था और 22 अगस्त को संक्रमित मिला था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद जिंदल अस्पताल की तरफ से सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना दी गई है। अब तक 18 संक्रमित की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को जिले में 40 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1277 हो गई है। इसके अलावा 757 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद फतेहाबाद की बिल्डिंग इंस्पेक्टर ब्रांच का कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके बाद नप कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। कर्मचारी को पिछले कई दिन से लक्षण आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जाखल में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। महिला और उसका बेटा तथा उसकी पुत्रवधू व पोता संक्रमित मिले हैं। भूना में गुरुद्वारा के पास संक्रमित मिली युवती के परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भूना के ऑफिसर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। गांव कमालवाला में कैंप लगाया गया। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। टोहाना के राजनगर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गांव अहरवां में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार संक्रमित मिले हैं। इसमें 60 वर्षीय महिला व उसकी बेटी व बेटा शामिल हैं। इसके अलावा 30 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में मिले 11 संक्रमित
फतेहाबाद शहर के काठ मंडी निवासी दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा काठ मंडी में 24 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है। मॉडल टाउन निवासी 60 वर्षीय महिला और उसकी बेटी व पुत्रवधू संक्रमित मिले हैं। मॉडल टाउन के गीता मंदिर के पास रहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी संक्रमित मिले है। सुंदर नगर निवासी 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। रामनिवास मोहल्ला निवासी एक युवक संक्रमित मिला है। शिव नगर निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed