{"_id":"58bc5c1d4f1c1b6001e7ed8f","slug":"fatehabad-hindi-news-syl-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो सिर्फ नौटंकी कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो सिर्फ नौटंकी कर रही
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जाखल के गांव चुहड़पुर में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मंदीप कौर व हरविंद्र लाली के निवास पर प्रेस वार्ता करते हुए।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल नहर के मामले में केवल ओर केवल श्रेय लेने के लिए इनेलो नहर खुदाई के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार की बढ़ती साख व सरकार की लोकप्रियता को कम करने के उद्देश्य से विपक्ष इसे भड़काने का काम कर रहे हैं।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं हल्का विधायक सुभाष बराला ने गांव चुहड़पुर में ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मंदीप कौर एवं भाजपा मंडल महामंत्री हरविंद्र लाली के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। जाट आरक्षण के मुद्दे पर बराला ने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार का रुख सकारात्मक है। हालांकि विपक्षी दल इस मामले को भड़काकर सरकार की राह में कांटे बिछाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस वजूद तलाश रही है तो इनेलो अस्तित्व बचाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। इन दोनों ही मामलों को जल्द ही हल कर लिया जाएगा।
वहीं एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नहर खुदाई के नाम पर इनेलो ड्रामा कर रही है यह केवल श्रेय लेने का प्रयास किया गया जबकि भाजपा सरकार पर इस मामले में गंभीर न होने के आरोपों पर कहा कि अगर सरकार गंभीर नहीं थी तो हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में इसकी पैरवी न होती। वहीं बराला ने जाखल मंडी नगरपालिका बनाने बारे पूछे गए सवाल पर कहा कि आगामी चुनाव नगरपालिका के ही करवाए जाएंगे। इस मौक पर जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां, जिला सचिव हरीश गर्ग, मंडलाध्यक्ष हरमेश शर्मा, महामंत्री अरुण गुप्ता, जोगेंद्र पाल गर्ग, राजेश सिधानी, ओमप्रकाश सिंगला सहित टोहाना, भूना व फतेहाबाद से आए पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।