फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, nagar,parishad

नप की बजट बैठक आज, पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल करने से ईओ का इंकार

Mon, 06 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, hindi news, nagar,parishad
नगर परिषद कार्यालय । - फोटो : bureau
बजट बैठक मंगलवार को नगर परिषद के बैठक कक्ष में होगी। नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्थानीय विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के इस बैठक में शिरकत करने की संभावना काफी कम है, लेकिन इन सबसे इतर इस बात पर भी सबकी नजरें रहेंगी कि क्या इस बार नगर परिषद की बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों को इंट्री मिलती है या नहीं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने इसे साफ कर दिया है कि इस बार की बैठक में भी पार्षद प्रतिनिधियों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुनावों के बाद हुई पहली बैठक में नप ईओ ओपी सिहाग ने सभी पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर करवा दिया था। इसके बाद अगली बैठक से पहले सिहाग का तबादला हो गया था और तत्कालीन अधिकारियों ने पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक में शिरकत करने दिया था। हालांकि इस बात की काफी आलोचना भी हुई थी कि महिलाओं को आगे बढने का नारा देने वाला प्रशासन चुनी हुई प्रतिनिधियों की बजाए उनके रिश्तेदारों को तवज्जो दे रहा है। ऐसे में इस बार फिर से बैठक में नप अधिकारियों की ओर से ईओ ओपी सिहाग मोर्चा संभालेंगे, इसलिए इस बात पर सबकी नजर रहेगी कि क्या ईओ पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की इजाजत देते हैं या नहीं ।
विज्ञापन


शहर के विकास कार्यों का बजट और एजेंडा होगा तय
मंगलवार को होने वाली बैठक में नगर परिषद के अधिकारी पूरे साल में शहर के विकास एवं नगर परिषद के खर्चों पर होने वाली लागत एवं आय का हिसाब किताब लगाएंगे। इसमें जिन मुद्दों पर धन खर्च करने की मंजूरी मिलेगी, उन्हीं कार्यों को लेकर इस साल काम होंगे। इसमें सड़कों, गलियों, लाइटों, नप स्टाफ की सैलरी और अन्य खर्च शामिल होंगे। इसके अलावा इस बैठक में नगर परिषद को होने वाली आय के बारे में भी लेखाजोखा प्रस्तुत किया जाएगा। नगर परिषद को शहर में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी, विभिन्न दुकानों के किराए आदि से भी आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का शामिल होना तय नहीं
मिली जानकारी के अनुसार विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के चलते शायद इस बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीते दिनों सिरसा में सड़क हादसे में घायल होने के बाद विधायक बलवान सिंह बजट के दौरान विधानसभा में नहीं थे लेकिन बजट में चर्चा के दौरान उनके विधानसभा में रहने की पूरी संभावना है।


नगर परिषद की बजट बैठक में सिर्फ पार्षदों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। इस बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों को नहीं शामिल किया जाएगा। बैठक में विकास एवं अन्य मुद्दों पर खर्च होने वाले बजट और आय की चर्चा होगी।
-ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed