{"_id":"58a9ddd64f1c1b0970d84e7f","slug":"fatehabad-hindi-news-jatt-reservation-agitation-morcha","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर महिलाओं और बच्चों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर महिलाओं और बच्चों ने संभाला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ढाणी भोजराज की मुकेश देवी अपने ट्रैक्टर-ट्राली में दर्जनों महिलाओं को लेकर धरनास्थल पर पहुंचते हुए ।
- फोटो : bureau
भूना के ढाणी गोपाल में जारी जाट आंदोलनकारियों के धरने पर मनाया गया बलिदान दिवस शांतिपूर्ण निपटने से पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब तक धरने पर कम भीड़ का सिलसिला रविवार को साफ तौर पर टूटता दिखा। पुलिस विभाग के अनुमान के मुताबिक लगभग दो हजार के करीब लोगों ने रविवार को धरनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की और तकरीबन दो सौ से अधिक यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को रविवार को आयोजित बलिदान दिवस पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बड़ा फैसला लेने की आशंका थी, जिसको लेकर पहले से ही सीआरपीएफ की दो कंपनियां तथा पुलिस की 4 रिजर्व धरना स्थल के इर्द गिर्द तैनात कर दी गई थी। इतना ही नहीं अपितु एसपी, एएसपी, एसडीएम, डीआरओ, डीएसपी व दो-दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट पूरे दिन ढाणी गोपाल चौपटा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयं भारी पुलिस बल सहित मौजूद थे। इस मौके पर ढाणी गोपाल में एकत्र हजारों लोगों को संबोधित करते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि जेलों में बंद युवाओं को जब तक रिहा नहीं किया जाएगा तब तक प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
26 को मनाएंगे काला दिवस, दो मार्च को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
धरना स्थल पर पहुंचे समिति के महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया ने ऐलान किया है कि 26 फरवरी को हरियाणा में काला दिवस मनाया जाएगा। महिलाएं काला दिवस पर काला दुपट्टा ओड़कर आएंगी वहीं पुरुष काली पगड़ी और पट्टी पहनकर धरना देंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की भाईचारा तोड़ने व अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 2 मार्च को राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें फतेहाबाद धरने से भी लोग शिरकत करेंगे। इसी दिन दिल्ली में ही संसद के घेराव का निर्णय का भी समर्थन किया गया।
टै्रक्टर चलाकर पहुंची ढाणी भोजराज की मुकेश देवी, साथ में दर्जनों को ट्राली में बिठाकर लाई
रविवार को धरना स्थल पर ढाणी भोजराज से मुकेश देवी खुद ट्रैैक्टर चलाकर अपने साथ दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर नारे लगाती हुई धरनास्थल पर पहुंची। मुकेश देवी पिछले दो दिन से लगातार अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर लोगों को धरने पर लाने-ले जाने के काम में जुटी हुई हैं। रविवार को बलिदान दिवस के मौके पर धरने पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में महिलाओं और बच्चों की तादाद काफी अधिक रही। महिलाएं जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जता रही थी, वहीं जाट जिंदाबाद की भी जय जयकार करते हुए धरना पर पहुंच रही थी। धरना पर आने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों और मोटर साइकिलों पर काफिलों के रूप में पहुंच रहे थे। धरना स्थल पर पुलिस के आंकलन के अनुसार 2 हजार के करीब प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। धरना स्थल पर बिठमड़ा के लोगों ने रविवार सांय 4 बजे से ही सूरेवाला चौक पर धरना देने का ऐलान किया। जिसके बाद उपरोक्त लोग ढाणी गोपाल से सूरेवाला की तरफ कूच कर गए।
विज्ञापन
पूरे समारोह की हुई वीडियोग्राफी
आरक्षण की मांग को लेकर 19 फरवरी को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस की पूरी वीडियोग्राफी जिला प्रशासन द्वारा करवाई गई। इसके अलावा धरनास्थल पर अप्रिय घटना घटित होने की आंशका को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। ढाणी गोपाल के सभी रास्तों पर अस्थाई नाके लगाए गए थे, वहीं भूना शहर में भी हर मार्ग पर बैरिकेट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस के कर्मचारी सिविल वर्दी में तैनात थे जो आने जाने वाले व्यक्तियों की खुफिया विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर रहे थे।
इन्होंने संभाली सुरक्षा की कमान
जिला पुलिस अधीक्षक ओ.पी. नरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धरना शांतिपूर्वक ढंग से दिया गया है और किसी भी प्रदर्शनकारी ने रोड़ जाम करने या असमाजिक कदम उठाने की कोशिश नहीं की। मौके पर सीआरपीएफ व पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। इस अवसर पर एएसपी गंगा राम पूनियां, एसडीएम सतबीर सिंह जांगू, डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज, नायब तहसीलदार रमेश कुमार टोहाना, होशियार सिंह जांगड़ा भूना, डीएसपी गुरदियाल सिंह, व डीएसपी सीआरपीएफ भी मौजूद थे।