फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Fire broke out in a private bus packed with passengers

Fatehabad: सवारियों से खचाखच भरी निजी बस में लगी आग, यात्रियों की नकदी और सामान से भरे बैग जले

Thu, 16 Nov 2023 01:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 01:18 PM IST
सार

बस में अग्निशमन यंत्र नहीं थे। एक किलोमीटर पहले ही दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि रोडवेज की हड़ताल के चलते बस में ऊपर-नीचे सवारियां भरी थी।

विज्ञापन
Fatehabad: Fire broke out in a private bus packed with passengers
बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने टोहाना से फतेहाबाद आ रही सवारियों से भरी निजी बस में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। बस पूरी तरह से भरी होने के कारण आनन-फानन उतरी सवारियों का सामान बस में ही रह गया और वह जलकर राख हो गया। कई सवारियां ऐसी थी जो कि नरमा चुगाई करके आ रही थी और बिहार जाना था और उनकी नकदी बैग में थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब 20 मिनट आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

मामले के मुताबिक निजी बस जो कि टोहाना रतिया होते हुए फतेहाबाद जा रही थी। बस करीब दो बजे फतेहाबाद के रतिया रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने पहुंची। इस दौरान बस के इंजन में से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग लगनी शुरू हो गई। बस में सवार सवारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण निकलने में टाइम लग गया और इतनी देर में आग पूरी तरह से फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों के मुताबिक करीब 80 से 100 सवारियां बस में थी और ऊपर भी सवार थी। इसलिए बस में से निकलने में समय लग गया और वह सामान नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग के कर्मचारी सतबीर ने बताया कि बस में आग बुझाने का यंत्र नहीं था। अगर यंत्र होता तो इंजन में लगी आग पर काबू पाया जा सकता था। वहीं बस चालक ने बताया कि रतिया चुंगी पर जब बस पहुंची तो उस समय में दुर्गंध आनी शुरू हुई और यहां पहुंचने पर आग लगने का पता चला। बस में 40 से 45 सवारियां ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed