{"_id":"58cc2b9a4f1c1b2e5a32abda","slug":"fatehabad-english-medium-school-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का सपना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का सपना होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह में इंग्लिश मीडियम स्कूल के तौर पर अपग्रेड होने वाली लिस्ट तैयार न कर सकने वाले शिक्षा विभाग ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के एक दिन के अंदर ही लिस्ट न केवल तैयार कर ली बल्कि उच्चाधिकारियों को भी भेज दी। डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग ने इसकी पुष्टि की है। अब इन स्कूलों के बच्चों का इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा हो सकेगा क्योंकि एक अप्रैल से शुरू होने वाले दाखिलों में इन बच्चों को इंग्लिश मीडियम में दाखिला लेने का भी मौका मिलेगा।
ये स्कूल होंगे अपग्रेड
शिक्षा विभाग से मिली लिस्ट के अनुसार भट्टू ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरढान, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पीलीमंदोरी, भूना ब्लॉक से राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल जांडलीकलां, राजकीय प्राथमिक बैजलपुर, टोहाना ब्लॉक से राजकीय प्राथमिक सिंबरवाला, प्राइमरी स्कूल इंदिरा कालोनी टोहाना, जाखल ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक पाठशाला शक्करपुरा, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला जाखल मंडी, फतेहाबाद ब्लॉक में राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला फतेहाबाद, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भिरडाना एवं रतिया ब्लॉक में इंपलाइज कॉलोनी रतिया का प्राइमरी स्कूल और खुनन का प्राइमरी स्कूल शामिल है।
विज्ञापन
जिले के 628 स्कूलों में पढ़ते हैं एक लाख से अधिक बच्चे
शिक्षा विभाग के औपचारिक आंकड़ों की मानें तो जिले में कुल 628 सरकारी स्कूल हैं। इसमें 73 सीनियर सेकेंडरी, 71 हाई स्कूल, 86 मिडिल एवं 388 प्राइमरी स्कूलों के अलावा पांच आरोही और पांच कस्तूरबा गांधी स्कूल भी शामिल हैं। इन स्कूलों में लगभग एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। शिक्षा विभाग की इस नई पहल के तहत फिलहाल इसमें से 12 स्कूल इंग्लिश मीडियम के तहत अपग्रेड होने थे। विभाग ने लिस्ट में जिले के प्राइमरी स्कूलों को ही इंग्लिश मीडियम में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बच्चों को इंग्लिश शुरू से सिखाने के तहत जिले के 12 स्कूलों का चयन इंग्लिश मीडियम अपग्रेड करने की लिस्ट भेज दी गई है।
-दयानंद सिहाग, उपजिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद ।
शिक्षा विभाग की ये पहल सराहनीय है। हम इस मामले में डिप्टी डीईओ से मिले भी थे। लिस्ट जारी होने से इन स्कूलों के बच्चों को काफी फायदा होगा। -देवेंद्र दहिया, प्रदेश संगठन सचिव, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ।