फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, deff and dump, police helping sell, dc says, harayana

मूक-बधिरों के लिए बनाया जाएगा पुलिस सहायता केंद्र

Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


उपायुक्त एनके सोलंकी ने कहा है कि बस स्टैंड पर स्थित पुलिस चौकी में मूक-बधिरों के लिए पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर निवारण करेगा। उपायुक्त से हरियाणा बधिर सोसाइटी के सदस्य अपनी मांगों के लिए वीरवार को उनसे मिलने आए थे।


उपायुक्त ने एसोसिएशन की मांगों पर सहमति जताते उन्हें जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि जिला में मूक बधिरों का सर्वे कराया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट आने के बाद उन्हें प्राथमिकता पर रोजगार दिलाने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मूक-बधिरों के लिए जिला में रोजगार विभाग द्वारा कैंप भी आयोजित कराया जाएगा ताकि उन्हें योग्यता के आधार पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सांकेतिक भाषा जानने के लिए जिलास्तर पर एक मदद नागरिक की भी नियुक्ति की जाएगी ताकि तालमेल में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन न आए। उपायुक्त ने कहा कि समाज में सभी को समानता का अधिकार है। दिव्यांग भी हमारे समाज का हिस्सा हैं। मुख्यधारा में उनको शामिल कर उनको आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए लागू की गई हर महत्वाकांक्षी योजना को हर स्तर पर क्रियाशील कराई जाए और उसका लाभ लाभार्थी को दिया जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसोसिएशन के महासचिव सतीश दहिया, जिला सचिव अनिल कुमार सहित जिलाभर के एसोसिएशन सदस्य और दिव्यांग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed