{"_id":"58a8996c4f1c1b0970d84438","slug":"fatehabad-cotten-industry-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कॉटन इंडस्ट्री को दिया जाएगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कॉटन इंडस्ट्री को दिया जाएगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते उद्योगमंत्री विपुल गोयल व सुभाष बराला ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही एक ऐसा बिल लेकर आएगी, जिसमें पंचायती जमीनों पर उद्योग स्थापित करने की व्यवस्था होगी। इस बिल के पारित हो जाने के बाद दूरदराज के औद्योगिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में भी उद्योग धंधे फलेंगे-फूलेंगे।
वहां विकास के नये रास्ते खुलेंगे। गोयल फतेहाबाद में शनि मंदिर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग फतेहाबाद, सिरसा तथा भिवानी जिलों में कॉटन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार कर रहा है और इस दिशा में कई उद्योगपतियों से उनके सुझाव भी मांगे गए है। उद्योग मंत्री ने कहा कि छह जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हाल ही में 248 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के आगामी बजट में भी 750 करोड़ रुपये सीवरेज, पानी जैसी सुविधाओं के लिए मांगे गए है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न सेवाओं के लिए सर्वे करवाया जा रहा है, जिसमें फतेहाबाद जिला भी शामिल है।
एक प्रश्न के उत्तर में उद्योग मंत्री गोयल ने कहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा चार लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हैपनिंग हरियाणा समिट तथा अप्रवासी हरियाणा दिवस आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से विभिन्न औद्योगिक समूहों ने 589 एमओयू किए है। इनमें से 140 पर कार्य भी आरंभ हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी एमओयू क्रियांवित हो जाने के बाद हरियाणा प्रदेश न केवल देश का बल्कि पूरे विश्व के औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्रों में से एक होगा। इस अवसर पर नगर परिषद फतेहाबाद प्रधान दर्शन नागपाल, महामंत्री बलदेव ग्रोहा, शम्मी ढिंगडा, हंसराज सचेदवा, कमल चौधरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, वेद कुलड़िया, रामराज मेहता, प्रीतम शर्मा, लख्मी शर्मा, सतीश जांगड़ा, मुख्तयार सिंह बाजीगर, राम सिंह मांजू, रमेश सिंगला, डॉ. श्याम कंबोज, परमजीत बेनीवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।