{"_id":"67211fb846f8d595e10b930d","slug":"farmers-raised-slogans-and-carried-out-a-protest-march-in-protest-against-getting-low-rates-of-paddy-and-registering-a-case-for-burning-stubble-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-124350-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान के रेट कम मिलने और पराली जलाने पर केस दर्ज करने के विरोध में किसानों ने नारेबाजी कर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान के रेट कम मिलने और पराली जलाने पर केस दर्ज करने के विरोध में किसानों ने नारेबाजी कर निकाला रोष मार्च
Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
रतिया में डीएसपी को ज्ञापन देते किसान।
रतिया। किसान रेस्ट हाउस में स्थानीय किसानों ने बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता किसान कर्मा सिंह ने की और मंच संचालन गगन भुल्लर ने किया। इस दौरान किसानों ने धान के रेट कम मिलने और पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज करने के फरमान के विरोध में सरकार का पुतला फूंका।
इसके बाद किसानों ने शहर में रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने मांगों को लेकर एसडीएम व डीएसपी को ज्ञापन सौंपा। बैठक में मुख्य वक्ता अजय सिधानी ने बताया कि किसान धान की फसल मंडियों में एमएसपी पर बेचने को लेकर लगातार चक्कर काट रहे हैं। किसानों से व्यापारी कम रेट पर फसल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली की समस्या का सरकार व प्रशासन समाधान करें ताकि किसान पराली को आग लगाने से बच सकें।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। किसान नेता निर्भय सिंह ने बताया कि हरियाणा के किसान पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में महापंचायत करेंगे, जिसमें आगामी फैसले लिए जाएंगे। इस मौके पर किसान सरदूल सिंह हुकमावाली, तरसेम सिंह भुंदड़वास, कुलवंत सिंह, काला सिंह, नवजीत सिंह आदि मौजूद रहे।