फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers queued up for DAP; police distributed tokens after a scuffle broke out

Fatehabad News: डीएपी लेने के लिए किसानों की कतार, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने बंटवाए टोकन

Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers queued up for DAP; police distributed tokens after a scuffle broke out
भूना।भूना।डीएपी लेने के लिए इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की
भूना। गेहूं की बिजाई से पहले डीएपी खाद लेने के लिए सोमवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर किसानों की लंबी कतार लग गई। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस की मदद से टोकन बांटे गए।
विज्ञापन

किसानों को रविवार को केंद्र पर डीएपी खाद पहुंचने की सूचना मिली थी। सोमवार सुबह केंद्र खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। कुछ ही देर में किसानों की संख्या बढ़ती गई। इससे खाद वितरण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज मुकेश कुमार रिकॉर्ड लेकर भूना पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस की निगरानी में थाने के बाहर किसानों की लाइन लगवाई गई। इसके बाद किसानों को टोकन वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर डीएपी खाद के 2400 बैग पहुंचे हैं। टोकन के आधार पर किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद दी जा रही है। इससे वितरण व्यवस्था व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही किसी किसान को जरूरत से अधिक खाद नहीं मिलेगी।

लाइन में लगे किसान रमेश पूनिया, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि वे रविवार शाम से खाद लेने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार सुबह से ही किसान कतार में खड़े रहे। किसानों ने बताया कि गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के साथ डीएपी की मांग बढ़ गई है। इसी कारण वे पहले से ही खाद का इंतजाम करना चाहते हैं ताकि बिजाई के समय परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed