{"_id":"60d6186b8ebc3e09cd5c92c9","slug":"farmers-jammed-for-not-getting-the-seized-vehicle-shouting-slogans-fatehabad-news-rtk614683199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जब्त गाड़ी न मिलने पर लगाया जाम, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जब्त गाड़ी न मिलने पर लगाया जाम, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों व विधायक के बीच हुए विवाद के दौरान गिरफ्तार किए गए किसान से बरामद गाड़ी छोड़ने की मांग को लेकर गांव कन्हड़ी के किसानों ने गांव के बस स्टैंड पर जाम लगाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम को खुलवा दिया। एक घंटा लगे जाम के खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीण सोमबीर कन्हड़ी व संजू ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जजपा-भाजपा नेताओं के कार्यक्रम के विरोध की बात कही गई थी। इसी के चलते विधायक देवेंद्र सिंह बबली का एक जून को विरोध किया गया था। सोमबीर ने बताया कि इसके चलते विधायक के चालक के बयान पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें उसकी गिरफ्तारी करने के बाद स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया था। किसानों के प्रदर्शन के चलते विधायक के चालक ने एफिडेविट देकर केस वापस लेने की बात कही थी, जिसके बाद केस वापस करने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में पुलिस ने उनकी गाड़ी को आज तक छोड़ा नही है। थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि गांव कन्हड़ी के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जाम लगाया था, जिसको लेकर उनकी टीम मौके पर पहुुंची थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें गाड़ी मिल जाएगी।