{"_id":"67c4a6d69f603d200c03d494","slug":"farmers-daughter-took-initiation-became-poet-sadhvi-cl-shri-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-130110-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसान की बेटी ने ली दीक्षा, कविता बनी साध्वी सीएल श्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसान की बेटी ने ली दीक्षा, कविता बनी साध्वी सीएल श्री
Mon, 03 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
दीक्षा कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए युवा प्रेरिका डा शिवप्रज्ञा महाराज।
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी परिसर में जैन भगवती दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के गांव भूललन की रहने वाली वैराग्न कविता (26) को युवा प्रेरिका महासाध्वी डाॅ. शिव प्रज्ञा ने विधि-विधान से दीक्षा दी। अब कविता का नया नाम साध्वी सीएल श्री होगा।
डाॅ. शिव प्रज्ञा ने बताया कि कैथल जाते समय वे करीबन ढाई दिन गांव भुल्लन में लाला छज्जूराम बबली के घर पर रुके थे तो उस समय कविता प्रवचन में आती थी। उन्होंने बताया कि तभी से उसमें वैराग्य के भाव आए थे, कविता दसवीं पास है। कविता के पिता खेती बाड़ी करते हैं। उनके पास करीबन 5 एकड़ जमीन है और अन्य जमीन ठेके पर लेकर कार्य करते हैं। कविता की माता गृहणी है और भाई भी खेती करता है। इनके परिजनों ने भी सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि दीक्षा का अर्थ है किसी गुरु के द्वारा दी गई ऐसी दृष्टि जिससे दिव्यता ओर भव्यता उनकी आंखों में आए। साध्वी सीएल श्री के त्याग ओर तप के कारण ही वे इस दीक्षा को ग्रहण कर पाई है। कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन स्कूल की छात्र-छात्राओं की ओर से सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में रतिया, नरवाना, फतेहाबाद, उचाना, जींद, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्यान गुरु युग प्रधान आचार्य सम्राट पूज्य डॉ. शिव मुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव आशीष मुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तनी गुरुनीवर्या डॉ सरिता, महासाध्वी रश्मि ने भाग लिया। इस दौरान दिव्य आशीष उप प्रवर्तनी गुरुनीमैया महासाध्वी स्नेह का रहा। साध्वी खुशी, साध्वी सुहानी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक परमवीर सिंह, कांग्रेस नेता निशान सिंह, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बसंल, मानव सेवा संगम संस्था प्रधान सतपाल नन्हेड़ी, जग्गनाथ गोयल, सुरेश सिंगला, नरेश जैन, सुरेश सिंगला आदि उपस्थित रहे।