फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers can earn up to two lakh rupees per acre from lemon orchard

Fatehabad News: नींबू के बाग से किसान दो लाख रुपये प्रति एकड़ तक कर सकते हैं कमाई

Sun, 26 Feb 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn up to two lakh rupees per acre from lemon orchard
नींबू के बाग में पौधों पर लगे फल दिखाता गांव गाजूवाला का किसान अरुण कुमार
समैन। नींबू के बाग से भी किसान प्रति एकड़ अच्छी कमाई कर सकते हैं। गांव गाजूवाला के अरुण कुमार भी बागवानी की ओर प्रेरित हुए और उन्होंने एक एकड़ में नींबू का बाग लगा रखा है।
विज्ञापन

अरुण कुमार ने अपनी जमीन में से चार एकड़ जमीन में बागवानी की हुई है। किसान अरुण ने तीन एकड़ में अमरूद व एक एकड़ में नींबू का बाग लगाया है। किसान अरुण कुमार ने बताया कि नींबू के बाग से किसान को सालाना प्रति एकड़ दो लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। लेकिन किसान को इसके लिए पहले तीन साल तक इंतजार करना पड़ता है। चौथे साल किसान नींबू के बाग से दो लाख रुपये की कमाई कर सकता है। किसान अरुण के अनुसार उन्होंने तीन एकड़ में अमरूद का बाग भी लगा रखा है, जिससे उनको सालाना अच्छी कमाई हो रही है।
विज्ञापन


नींबू के बाग में एक एकड़ में होता है 20 हजार से ज्यादा का खर्च
किसान अरुण कुमार ने बताया कि नींबू का बाग लगाने के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपये से अधिक का खर्च होता है। किसान अरुण कुमार के अनुसार एक एकड़ में नींबू के 200 पौधे लगाए जा सकते हैं। एक पौधा 100 रुपये का मिलता है। इसके अलावा नींबू के बाग में पौधों को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए कई तरह के स्प्रे भी करने पड़ते हैं। फिलहाल उनके नींबू का बाग पांचवें साल में प्रवेश कर गया है। बाग में पौधों पर फिलहाल फल आना शुरू हो गया है। जल्द ही नींबू का फल तैयार होगा। यह नींबू कागजी किस्म का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed