फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers can apply till March 15 for damages caused by hailstorm and rain.

Fatehabad News: ओलावृष्टि व बारिश से नुकसान के लिए 15 मार्च तक किसान कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers can apply till March 15 for damages caused by hailstorm and rain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शनिवार को हुई ओलावृष्टि व तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से फसलों व सब्जियों को हुए नुकसान के लिए कृषि विभाग ने किसानों से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसलों के नुकसान का ब्यौरा देने की मांग की है।
कृषि विभाग के अनुसार, जिन किसानों की फसलों का बीमा हो चुका है, वह सीधा संबंधित बीमा कंपनी के पास चला जाएगा और जो मुआवजा घोषित है, वह मिल जाएगा। इसके अलावा जो किसान बीमित नहीं हैं, उनकी फसल की गिरदावरी होगी। ज्ञात रहे कि शनिवार को फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। जिले के 14 गांवों में ओले पड़ने के कारण फसलों को नुकसान हुआ था। वहीं बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण भी कई गांवों की फसल बिछ गई थी। किसानों की मानें तो इस बारिश व ओलावृष्टि के कारण उनकी गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई और सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। अनुमानित फसलों को 10 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट

फसल की नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया गया है। किसान अपनी फसल का नुकसान इस पोर्टल पर डाल सकते हैं। ऑनलाइन नुकसान की जानकारी देने पर किसानों को उनके नुकसान का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed