फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers are getting benefit from taking advantage of technology: Dushyant Chautala

तकनीक का लाभ उठाने से किसानों को मिल रहा फायदा : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting benefit from taking advantage of technology: Dushyant Chautala
गांव खाबड़ा कलां में ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
फतेहाबाद। जिले में गांवों के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तकनीक का लाभ उठाने से किसानों को फायदा मिल रहा है। प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब किसानों की फसल दो घंटे में खरीदी जाती है। पैसा किसानों के बैंक खाते में सीधा आता है। जलभराव व बेमौसमी बारिश से जिन किसानों की फसलें खराब हुई, उनको भी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर मूल्यांकन करवाकर एक माह में मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला शनिवार को भट्टू क्षेत्र के गांव पीलीमंदोरी, ढाबी कलां, खाबड़ा कलां में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों की बीमा फसल थी, उसे प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ऐसे किसानों को प्रतिशत के आधार पर हुई खराब फसल का मुआवजा देगी। भट्टू क्षेत्र में सेम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 600 से भी अधिक सेवाएं सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से दी हैं। आने वाले समय में इसमें एक हजार सेवाओं को जोड़ा जाएगा। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन तथा पीले राशन कार्ड की सेवा दी जा रही है। पीपीपी में अगर किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो गांवों में कैंप लगाकर उस त्रुटि को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, जिलाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, रमेश गोदारा, कुलजीत कुलड़िया, सुरेंद्र लेगा, पंकज झाझड़ा, अजय संधू, राकेश सिहाग, कैलाशो देवी, राकेश चोयल, सुभाष, राजाराम गोरछिया, मिश्री गोदारा सहित कई लोग मौजूद रहे।

सेम की समस्या के हल के लिए 1900 करोड़ रुपये की परियोजनाएं बनीं
दुष्यंत ने कहा कि भट्टू क्षेत्र में सेम की समस्या का समाधान करने के लिए हिसार-घग्गर ड्रेन की सफाई की जाएगी। किसानों को खेतों के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। किसान पोर्टल पर सोलर पंप लगाने के आवेदन के लिए आगे आए, सरकार उनको प्रोत्साहित करेगी। प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सेम और जलभराव की समस्या से समाधान के लिए 1900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम किया है। ढाणियों में पीने के पानी की सप्लाई जल जीवन मिशन के तहत दी जाएगी। खेतों के रास्ते खेत-खलिहान योजना के तहत पक्के होंगे। गांव की सामूहिक मांगों को ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार के पास भेजें, सरकार उन पर काम करेंगी।

सरसों खरीद के लिए परचेज सेंटर बनाएगी सरकार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सरसों की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए थे। मंडियां निर्धारित की गई थी। आगामी सीजन में सरसों खरीद के लिए मंडियों के अलावा गांवों में भी खरीद सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि किसान की फसल उसके नजदीक खरीद केंद्र पर ही खरीदी जा सके।

गांवों के विकास के लिए डिप्टी सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं
- गांव पीलीमंदोरी में गांव के दोनों स्कूलों के नाम शहीद विकास राहड़ और मनोज दहिया के नाम पर होंगे।
- गांव पीलीमंदोरी का स्टेडियम शहीद जगदीश कड़वासरा के नाम पर होगा।
- गांव पीलीमंदोरी में कम्युनिटी सेंटर बनाने, नहरी नाली की समस्या का समाधान करने, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने, स्कूल में सोलर सिस्टम लगाने, खेतों के रास्तों को पक्का करने की घोषणा की।

- गांव ढाबी कलां में राशन कार्ड एवं पीपीपी के लिए गांव में ही दो दिन का कैंप लगाने, पेयजल के लिए नए मोगे लगाने की मंजूरी।
- गांव ढाबी कलां की महिलाओं के सत्संग भवन के लिए शेड बनाने, वाटर कूलर, पंखे, हारमोनियम भिजवाने की घोषणा की।
- गांव खाबड़ा कलां में ढाणियों में पेयजल आपूर्ति सहित गोशाला में चारे और ग्रांट के लिए पोर्टल पर आवेदन करने पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने तथा शिवधाम में बैठने व पेयजल जैसी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की घोषणा की।
- गांव किरढ़ान के गुरु गोरखनाथ अखाड़ा में 11 लाख रुपये से शेड बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed