{"_id":"69da9302fdbd40f2870053a1","slug":"farmer-slips-and-falls-into-canal-dies-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151824-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पैर फिसलने से नहर में बहा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पैर फिसलने से नहर में बहा किसान, मौत
Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रतिया मृतक युवक का फाइल फोटो,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला निवासी पूर्व सरपंच जरनैल सिंह के बेटे गुरदास सिंह (35) की गांव नंगल के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पानी पीने के लिए नहर में उतरा था लेकिन पैर फिसलने से बहाव के साथ डूब गया। युवक की मौत से गांव में मातम पस गया है। मृतक अविवाहित था।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन का प्रबंध करने के लिए पास के गांव नंगल गया था। बताया जा रहा है कि नंगल और हाकमवाला के बीच उसने कुछ जमीन ठेके पर ली हुई है। इसी खेत में काम के दौरान जब वह पानी पीने के लिए साथ लगती छोटी नहर के पास गया तो उसका पैर फिसल गया।
नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और बह गया। देर शाम तक जब गुरदास नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद उसका शव नंगल गांव के पास ही छोटी नहर के किनारे बरामद हुआ।
विज्ञापन
ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया की मृतक के पिता जरनैल सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।