फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer dies after drinking water from empty pesticide box

Fatehabad News: कीटनाशक के खाली डिब्बे से पानी पीने से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after drinking water from empty pesticide box
किसान सुनील कुमार। - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव ढाणी गोपाल में जहरीले पदार्थ के खाली डिब्बे से पानी पीने के कारण हालत बिगड़ने से युवा किसान की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया, जहां ढाणी गोपाल में शुक्रवार की देर शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव ढाणी गोपाल के 62 वर्षीय सुरजीत सिंह ने बताया कि उसने वीरवार को अपने 30 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के साथ मिलकर गेहूं में कीटनाशक का छिड़काव किया था। करीब चार बजे जब हम घर वापिस आने की तैयारी कर रहे थे तो सुनील कुमार ने अपने हाथ व पांव धोकर उसी कीटनाशक के खाली डिब्बे से पानी पी लिया। कुछ ही देर बाद सुनील को चक्कर आने लगे और मुझे बताया कि डिब्बे से पानी पीने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई है। किसान सुरजीत ने अपने बेटे की हालत खराब होती देख उसे हिसार के निजी अस्पताल में उपचार को लिए भर्ती किया। मगर देर रात्रि करीब 12 बजे इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जहां देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के सवा नौ माह का है बेटा
किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। जिनमें सुनील कुमार सबसे बड़ा था और उसकी करीब पौने दो साल पहले गांव कुंभा की सुशीला के साथ शादी हुई थी और सवा नौ माह का बेटा भी है। युवा किसान की मौत पर गांव की सरपंच रेशमा देवी, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा, नंबरदार जगदीश चंद्र फगेड़िया, बलवीर सिंह गोदारा, पूर्व सरपंच हनुमान सिंह पूनिया, धर्मबीर गोदारा, सुनील कड़वासरा, रामकुमार शर्मा, एडवोकेट राजकुमार गोदारा आदि ने गहरा दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed