फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family members agreed to the post-mortem after the Canter driver was taken into custody

Fatehabad News: कैंटर चालक को हिरासत में लिया तो पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन

Wed, 07 Oct 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Family members agreed to the post-mortem after the Canter driver was taken into custody
मृतक युवक के परिजन पुलिस प्रशासन कोकैंटर चालक को पकड़ने और पोस्टमार्टम न करवाने की मांग करते
रतिया। बुढलाडा रोड पर मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में विकास कुमार (27) की मौत के बाद परिजनों ने कैंटर चालक की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और शव लेने से इन्कार कर दिया। बुधवार शाम कैंटर चालक अशोक कुमार को हिरासत में लेने के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि विकास की बाइक सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई थी। इसके बाद वह सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। बुधवार को पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता भूप सिंह सहित मुकेश, राकेश, जसवंत, जोगिंदर और अन्य परिजनों ने पुलिस के समक्ष कैंटर को कब्जे में लेने और उसके चालक को गिरफ्तार करने की मांग रखी। परिजनों ने कहा कि कैंटर चालक पर कार्रवाई होने तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही शव घर लेकर जाएंगे। इससे अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने परिजनों को बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर चालक विक्की निवासी जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

शाम को पुलिस ने रतिया निवासी कैंटर चालक अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे के मामले में पहले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया था। अब कैंटर चालक अशोक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed