फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   EX MLA will be 100 year today

आज सौ साल के होंगे टोहाना के पूर्व विधायक कर्मसिंह डांगरा, पौधरोपण कर देंगे समाजसेवा का संदेश

Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
EX MLA will be 100 year today
अपने पोते के साथ पूर्व विधायक कर्मसिंह डांगरा। - फोटो : Fatehabad
सुशील सिंगला
विज्ञापन

टोहाना। लगभग 43 साल पूर्व टोहाना के विधायक बने चौधरी कर्मसिंह डंागरा शुक्रवार को अपने जीवन के सौ साल पूरे कर लेंगे। क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए कर्मसिंह आज भी प्रति समर्पित हैं। पूर्व विधायक के अपने जन्मदिवस पर परिवार के लोगों द्वारा पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

पूर्व विधायक कर्मसिंह के पोते सत्यवान डांगरा ने बताया कि उनके दादा ने अपने जीवन के सौ वर्ष शुक्रवार को पूरे कर लेंगे, जो कि परिवार व क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि उनका जीवन पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के समय से संघर्ष का रहा है तथा समाजहित के कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके दादा 1950 से 1986 तक हिसार सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रहे। 1968 से 1969 तक हिसार सेंट्रल कोऑपरेटिव के चेयरमैन बने, 1952 से 1957 तक गांव डांगरा के पंचायत सदस्य रहे, 1951 से 1953 तक सेशन जज हिसार के एस्सेर रहे, 1956 से 1961 तक एडवाइजर कमेटी के सदस्य रहे, 1950 से 1971 तक गांव डांगरा के सरपंच चुने गए, 1960 से 1971 ब्लॉक समिति टेाहाना के सदस्य चुने गए, 1960 से 1970 तक मार्केट कमेटी टोहाना के सदस्य, 1971 से 1976 तक मार्केटिंग सोसाइटी टोहाना के डायरेक्टर चुने गए, 1972 से 1977 तक ग्राम पंचायत डांगरा के सदस्य रहे। 1977 से 1082 तक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जनता पार्टी से टोहाना विधानसभा से विधायक रहे। 1982 में चौ. देवी लाल पार्टी के हिसार जिला अध्यक्ष रहे। 1986 मे चौ. देवी लाल के आह्वान पर न्याय युद्ध में दिल्ली तक पैदल यात्रा की और 1987 से 1988 तक हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किये गए व 1989 से 1991 तक पार्टी के स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1988 से 1992 तक नेशनल सीड कॉर्पोरेशन आफ इंडिया के डायरेक्टर रहे, 1992 से अब तक पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed