फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even on a holiday, 42 buses came to RTA, 26 were found unfit, 16 passed.

Fatehabad News: छुट्टी के दिन भी आरटीए के पास आई 42 बसें, 26 मिली अनफिट, 16 हुई पास

Thu, 18 Apr 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Even on a holiday, 42 buses came to RTA, 26 were found unfit, 16 passed.
फतेहाबाद। स्कूल बसों की फिटनेस को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई तो पासिंग करवाने के लिए स्कूलों के संचालकों की नींद खुली है। बुधवार को रामनवमी की छुट्टी के दिन भी आरटीए कार्यालय खुला और स्कूल बसों की पासिंग के लिए फिटनेस को लेकर जांच की गई। हुडा सेक्टर तीन के ग्राउंड में बुधवार को पासिंग के लिए 42 बसें पहुंची। इसमें 26 अनफिट मिली और 16 ही पास हो पाई। अनफिट बसों को मानक पूरे करके शनिवार को बुलाया गया है। आरटीए संजय बिश्नोई ने खुद भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पासिंग करवाने से पहले बसों को फिट करवाया जा रहा है। इसके चलते फतेहाबाद की ऑटो मार्केट में बसों की रिपेयरिंग, रंग करवाने और स्टीकर लगवाने के लिए लाइन लगी है। रोजाना 30 से 40 बसें ऑटो मार्केट में रिपेयरिंग के लिए पहुंच रही है। आरटीए कार्यालय द्वारा पहले सोमवार को ही बसों की पासिंग की जाती थी। लेकिन अब छुट्टी के दिन भी पासिंग की जाएगी। आरटीए कार्यालय की तरफ से पासिंग के लिए 17, 20, 21, 27, 28 का दिन भी तय किया है। इस सोमवार को पासिंग के लिए 52 बसें आई थी लेकिन 8 बसें ही पास हो पाई थी। पासिंग के दौरान बसों में इमरजेंसी खिड़की न खुलना, स्पीड गवर्नर न मिलना, वाइपर और फ्रंट शीशा तक टूटा मिलना, बसों के फर्श कंडम मिलना, हेल्प लाइन नंबर न मिलना आदि कमियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी की बढ़ी डिमांड, स्टीकर लगवाने के लिए करना पड़ रहा इंतजार :
स्कूल बसों को लेकर 28 मानक तय कर रखे हैं। जिसमें मुख्य तौर पर स्कूल बस का रंग पीला होना, सीसीटीवी लगे होना, जीपीएस होना, हेल्पलाइन नंबर होना, अग्निशमन यंत्र लगे होना, इमरजेंसी खिड़की की व्यवस्था, मेडिकल किट होना जरूरी है। सोमवार को जब बसें पहुंची तो अधिकतर में ये कमियां मिली थी। यहां तक कई बसों के इंडिकेटर तक काम करते हुए नहीं मिले थे। इसके चलते निजी स्कूलों की बसे मरम्मत के लिए ऑटो मार्केट में मिस्त्रियों के पास आ रही है। सीसीटीवी को लेकर डिमांड बढ़ी है। स्टीकर लगाने के लिए समय लगने के चलते इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जिले में स्कूल व बसों की स्थिति
जिले में निजी स्कूल - 240
स्कूल बसें - करीब 1200
पिछले शुक्रवार को काटे गए चालान - 32
पिछले शुक्रवार को जब्त की गई बसें - 7
सोमवार को काटे गए चालान - 71
जब्त की गई बसें -22

डीसी ने दस्तावेज पूरे करने के लिए 10 दिन का दिया है समय
उपायुक्त राहुल नरवाल ने मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि 10 दिन में स्कूल बसों के दस्तावेज पूरे कर लें। स्कूल बसों की सड़क पर जांच नहीं होगी और स्कूलों में जाकर जांच की जाएगी। इसको लेकर शेड्यूल भी जारी होगा।


हुडा सेक्टर में पासिंग के लिए 42 बसें आई थी। इसमें से 16 पास हुई है। जिनमें कमियां मिली हैं, उन्हें दूर करके लाने के लिए कहा गया है। शनिवार को भी बसों की जांच की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एमवीए, आरटीए कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed