फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Entry of four wheelers closed in the city, preparation to ban e-rickshaws in the evening

Fatehabad News: शहर में चारपहिया वाहन का प्रवेश बंद, शाम को ई-रिक्शा पर भी रोक की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Entry of four wheelers closed in the city, preparation to ban e-rickshaws in the evening
फतेहाबाद के जवाहर चौक में लगाए गए बैरिकड्स और तैनात पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। दिवाली पर्व को लेकर शहर में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर किया गया है। शहर के थाना रोड पर चारपहिया वाहन नहीं कर पाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के जवाहर चौक और थाना रोड पर बैरिकेड्स लगाकर प्रवेश बंद कर दी है। इसके अलावा शाम के समय ई-रिक्शा के प्रवेश पर भी पाबंदी की तैयारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये फैसला यातायात व्यवस्था को लेकर लिया है। दिवाली पर्व तक शहर के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक में खरीददारी को लेकर भीड़ रहती है। इसके चलते यहां पर चारपहिया वाहन नहीं जा पाएंगे। पुलिस ने सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। दोनों जगह बैरिकेड्स पर होमगार्ड तैनात किए गए हैं। होमगार्ड को निर्देश दिए गए हैं कि थाना रोड पर ट्रैफिक जाम होने पर ई-रिक्शा का भी प्रवेश बंद की जाए। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ई-रिक्शा चालकों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन


पार्किंग में खड़ा करना होगा वाहन
शहर के थाना रोड, जवाहर चौक और चार मरला कॉलोनी में खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग में ही वाहन खड़ा करना होगा। नगर परिषद ने पार्किंग ठेके पर दे रखी है। पार्किंग में दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन खड़े करने के नगर परिषद ने रेट तय कर रखे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने निकाला मार्च, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के काटे चालान
दिवाली त्योहार को लेकर बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शहर के फव्वारा चौक से लेकर जवाहर चौक और फिर डीएसपी रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों की फोटोग्राफी की। पुलिस इन्हें पोस्टल चालान भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर के थाना रोड और जवाहर चौक में बैरिकेड्स लगाकर चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दी है। ई रिक्शा की एंट्री को लेकर मंथन किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो शाम के समय ई रिक्शा के प्रवेश पर भी रोक लगाई जा सकती है।

- एसआई हेतराम, ट्रैफिक थाना
कोट
त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर पैदल मार्च निकाला गया है और दुकानदारों को कहा गया है कि वह तय जगह से ज्यादा जगह पर सामान न रखें। पुलिस को मार्च आगे भी जारी रहेगा ताकि कोई शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सकें।
- एसआई संजय कुमार, प्रभारी बस स्टैंड चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed