{"_id":"6a56702e025324ac70003d02","slug":"ensuring-timely-availability-of-fertilizers-is-the-administrations-priority-dc-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-157351-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी
Tue, 14 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. वि
फतेहाबाद। हैफेड, पैक्स एवं सहकारी क्षेत्र को यूरिया, डीएपी, एनपीके तथा अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की कम से कम 60 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उक्त निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में डीसी डॉ. विवेक भारती ने दिए। बैठक में कृषि विभाग, सहकारी विभाग, सहकारी बैंक तथा हैफेड के अधिकारियों ने भाग लिया। डीसी ने निर्देश दिए कि खाद वितरण करने वाली सभी कंपनियां पूरे वर्ष के दौरान अपने कुल आवंटन का न्यूनतम 60 प्रतिशत हिस्सा हैफेड, पैक्स एवं सहकारी क्षेत्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने उर्वरक वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी पात्र किसानों को समान अवसर प्रदान किए जाएं ताकि किसी भी अव्यवस्था से बचा जा सके। डीसी ने उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं टैगिंग पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी बिक्री केंद्र पर संभावित कमी की सूचना समय रहते संबंधित एजेंसी को देने को कहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही अगले 15 दिनों के भीतर सभी सहकारी समितियों की ऑडिट रिपोर्ट एवं प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग, एपीपीओ जागीर सिंह, क्यूसीआई सुशील गोयत, एसडीएओ संजय कुमार, एसडीएओ मुकेश कुमार, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जितेंद्र वर्मा, सहकारी बैंक सुरेश कुमार, हैफेड के मार्केटिंग अधिकारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे।