{"_id":"6ac927ead58399ca540cd7c7","slug":"encroachment-removal-drive-continued-despite-the-dispute-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-162688-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विवाद के बाद भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विवाद के बाद भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Fri, 09 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर बिजली के खंभों से प्रचार फ्लेक्स बोर्ड हटाती नगर पालिका की टीम। स्रोत : प
रतिया। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को बिजलीघर के पास कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। इसके बावजूद टीम ने अभियान जारी रखा।
एसडीएम सुरेंद्र सिंह के निर्देशों पर विशेष दस्ते के साथ पहुंची पालिका टीम ने बुढलाडा रोड सहित सार्वजनिक स्थानों से अवैध प्रचार बोर्ड और फ्लेक्स हटाए। टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाना शुरू किया। बिजली के खंभों और सार्वजनिक दीवारों पर लगे अवैध फ्लेक्स बोर्ड उतारे गए। इस दौरान दर्जनों प्रचार बोर्ड हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में रख लिए गए।
इसी बीच बिजलीघर के पास कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस पर दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। विरोध के बावजूद पालिका टीम ने कार्रवाई नहीं रोकी। सफाई दरोगा मुकेश ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
ड्यूटी में बाधा डालने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पालिका प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकान की सीमा में ही सामान रखें और बिना अनुमति फ्लेक्स बोर्ड न लगाएं।