फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachment: Layers of illegal construction were torn down in Sector-3 as the bulldozer rolled in

अतिक्रमण : जब बुलडोजर चला तो सेक्टर-3 में उखड़ीं अवैध निर्माण की परतें

Thu, 02 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Encroachment: Layers of illegal construction were torn down in Sector-3 as the bulldozer rolled in
शहर के सेक्टर तीन में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी। संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने वीरवार को शहर के सेक्टर-3 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार की निगरानी में दोपहर बाद अवैध रूप से बनाए गए रैंप, लोहे की ग्रिलें और अन्य अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विरोध की स्थिति भी देखने को मिली जबकि कई मकान मालिक अधिकारियों के समक्ष कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते नजर आए। कार्रवाई की शुरुआत सेक्टर-3 की पहली सड़क पर स्थित कोठी नंबर 903 से की गई। इससे पहले जेसीबी दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर के मुख्य गेट पर पहुंच गई थी जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी लगभग डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद पूरी टीम ने मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता चंद्रमोहन और छतरपाल भी मौजूद रहे। कुछ सेक्टरवासियों ने कार्रवाई का विरोध किया जबकि कई लोगों ने इसे सही कदम बताया। कुछ निवासियों ने स्वयं अपने रैंप पहले ही हटा लिए थे जिससे कई स्थानों पर कार्रवाई सीमित भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।



----

हाथ जोड़ते नजर आए लोग



टीम की ओर से कार्रवाई के दौरान कुछ मकान मालिकों ने रैंप व अन्य अतिक्रमण हटा रखा था। जिन लोगों ने रैंप या अन्य अतिक्रमण किया हुआ था उस पर विभाग का बुलडोजर चला। इस दौरान घर में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि घर पर कोई नहीं है इसलिए उन्हें शाम तक का समय उन्हें दे दें। वहीं कुछ जगहों पर टीम की सूचना पर मिस्त्री लगाकर अतिक्रमण हटाया गया।

----



60 फीसदी आबाद हो चुका है सेक्टर 3

शहर में फिलहाल सेक्टर तीन ही विकसित हुआ है। इसमें 60 फीसदी मकान बन चुके हैं। सेक्टर तीन में कुल 1200 प्लॉट हैं और उसमें से करीब 750 पर कोठियों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्टर अभी तक विकसित नहीं हुए हैं।
-----
आज भट्टूकलां और 9 को टोहाना में चलेगा बुलडोजर



एचएसवीपी की ओर से शुक्रवार को जिले के भट्टूकलां व 9 जुलाई को टोहाना में बुलडोजर चलाया जाएगा। इस दौरान एचएसवीपी के अधिकारी उन घरों पर कार्रवाई करेंगे जिन्होंने अवैध रूप से रैंप इत्यादि बनाए हुए हैं।

-------------

सरकारी भूमि पर न करें कब्जा : एचएसवीपी
एचएसवीपी के जेई चंद्रमोहन व छतरपाल ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा यदि कहीं अवैध निर्माण किया गया है तो उसे स्वयं हटा लें अन्यथा विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed