फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encounter between accused of firing in Bhiwani court and CIA

Fatehabad: भिवानी कोर्ट में फायरिंग के आरोपी और सीआईए के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

Mon, 08 Sep 2025 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 09:35 AM IST
सार

आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है।

विज्ञापन
Encounter between accused of firing in Bhiwani court and CIA
घायल आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर रविवार देर रात को गांव दरियापुर और करनौली के बीच भिवानी सीआईए पुलिस की भिवानी कोर्ट में फायरिंग आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी क्रॉस फायरिंग की गई। इससे आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे काबू करके पहले फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है।
विज्ञापन


इस पर भिवानी सीआईए टीम वहां पहुंची तो आरोपी रोड किनारे खड़ा था। वह वहां से भागने के लिए किसी गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था। उसी समय पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस विभाग के पीआरओ विनोद का कहना है कि मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed