फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees filling Kovid samples at Civil Hospital, Fatehabad.

Fatehabad News: डीएसपी सहित 21 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employees filling Kovid samples at Civil Hospital, Fatehabad.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोविड सैंपल भरते हुए कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। आम जनता के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिले में डीएसपी अजायब सिंह सहित कोरोना 21 नए केस सामने आए हैं। डीएसपी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले फतेहाबाद की एसपी, डीएमसी, सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, मनोरोग विशेषज्ञ भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो गई है, शनिवार को 8 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। शनिवार को नए मिले केसों में 10 फतेहाबाद से, पांच टोहाना से, रतिया, बडोपल, भूना, जाखल से एक-एक केस व दो केस भट्टूकलां से मिले हैं। अब तक जिले में ओवर ऑल 20 हजार 314 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 504 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 19 हजार 781 लोग कोरोना से पार पा चुके हैं। जिले में संक्रमण दर 4.7 है जबकि रिकवरी रेट 97.43 बनी हुई है। विभाग द्वारा लिए गए 57 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना की चौथी लहर में हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

24 साल के युवाओं से लेकर 71 साल के बुजुर्ग तक आए चपेट में

फतेहाबाद में शनिवार को डीएसपी अजायब सिंह, हंस कॉलोनी व मॉडल टाउन में 24-24 वर्षीय महिला, कुकड़ावाली में 25 साल की युवती, फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर 26 साल की महिला, सुंदर नगर में 71 साल का बुजुर्ग, हुडा सेक्टर-3 में 48 साल का व्यक्ति, दरियापुर में 28 साल की महिला, अनाज मंडी में 22 साल की युवती, टोहाना के भूना रोड निवासी 59 साल की महिला, ललौदा गांव में 53 साल की महिला, टोहाना की मसाला फैक्टरी के पास से 27 साल का युवक व 27 साल की महिला, फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी में 30 साल की महिला, बलियावाला गांव में 24 साल की महिला, टोहाना की मसाला फैक्टरी से 20 साल का युवक, टोहाना के दमकौरा रोड से 44 साल का व्यक्ति, फतेहाबाद की भीमा बस्ती से 42 साल की महिला, योग नगर से 24 साल की युवती, अयाल्की से 24 साल की युवती, मताना से 67 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ------
फतेहाबाद में डीएसपी सहित शनिवार को कोरोना के 21 केस सामने आए हैं। लोगों को अब बचाव की आवश्यकता है। हालांकि कोरोना के जो केस सामने आ रहे हैं, माइल्ड केस हैं। लेकिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी पर ध्यान देना होगा। मास्क लगाकर रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न घुसें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed