फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Emphasis on making children proficient through activity-based learning.

Fatehabad News: गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 14 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making children proficient through activity-based learning.
फतेहाबाद में प्र​शिक्षण लेने वाले ​शिक्षकों को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी। स्रोत : ​शिक्षा विभा
फतेहाबाद। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित 6 दिवसीय निपुण प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में खंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के 135 शिक्षकों ने भाग लिया। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को बच्चों को रोचक, सरल और भयमुक्त वातावरण में पढ़ाने की तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण में पारंपरिक शिक्षण पद्धति के बजाय गतिविधि आधारित शिक्षा और खेल-खेल में सीखने पर विशेष जोर रहा। शिक्षकों ने रोल-प्ले, शिक्षण किट और समूह गतिविधियों के माध्यम से नई तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया।
विज्ञापन

छह दिनों के प्रशिक्षण में अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। पहले दिन बाल वाटिका, बच्चों के प्रारंभिक विकास और स्कूल रेडीनेस पर चर्चा हुई। दूसरे और तीसरे दिन हिंदी शिक्षण, जबकि चौथे और पांचवें दिन गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने का अभ्यास कराया गया। अंतिम दिन अंग्रेजी भाषा की बुनियादी समझ, अक्षर ज्ञान, सरल संवाद और फोनेटिक्स पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::
सीखीं तकनीकों को कक्षा तक पहुंचाएं शिक्षक

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों की शैक्षणिक यात्रा की मजबूत नींव है। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा तीन तक बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में दक्ष बनाना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखीं तकनीकों और नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed