{"_id":"6a0f3607e82896bf9500e94b","slug":"electricity-supply-cracked-in-43-degree-heat-electricity-consumption-crossed-82-million-units-in-a-day-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-154292-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 43 डिग्री की तपिश में चरमराई बिजली आपूर्ति, एक दिन में बिजली खपत 82 लाख यूनिट पार पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 43 डिग्री की तपिश में चरमराई बिजली आपूर्ति, एक दिन में बिजली खपत 82 लाख यूनिट पार पहुंची
Thu, 21 May 2026 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर में लगा ट्रांसफार्मर।
फतेहाबाद। जिले में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे बिजली की खपत में तेजी से वृद्धि हुई है।
बिजली वितरण निगम के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 82 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। पिछले एक सप्ताह में ही खपत में करीब 20 लाख यूनिट प्रतिदिन का इजाफा दर्ज किया गया है। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है और ओवरलोडिंग के चलते कई ट्रांसफार्मर खराब भी हो रहे हैं। मई माह में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 26 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
शहर में रोजाना 100 से अधिक शिकायतें
बिजली निगम के जेई देवीराम ने बताया कि ओवरलोड से बचाव के लिए रात के समय तीन से चार बार 30-30 मिनट के पावर कट लगाए जा रहे हैं। बिजली गुल होने, केबल जलने और ट्रांसफार्मर फॉल्ट की रोजाना 100 से अधिक शिकायतें मिल रही हैं। शिव चौक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की अधिक गर्मी के कारण केबल में आग लगने की घटना भी सामने आई है। बिजली कर्मचारी लगातार फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे हैं लेकिन बढ़ते लोड के कारण नई समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति पर भी असर
बिजली के अघोषित कट और ट्रिपिंग का सीधा असर अब पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। कई इलाकों में बिजली न होने के कारण जलघर के पंप नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में जहां जलघर से सीधी आपूर्ति दी जाती और बूस्टिंग स्टेशन नहीं है। वहां पर एक-एक घंटे की मोहल्ला के अनुसार आपूर्ति होती है।
-- --
पिछले एक सप्ताह में बिजली खपत का ब्योरा (लाख यूनिट में)
दिन
एग्रीकल्चर फीडर
ग्रामीण क्षेत्र
शहरी क्षेत्र
उद्योग
कुल खपत
शुक्रवार
21.29
22.39
14.43
1.16
59.27
शनिवार
25.18
25.46
15.64
1.21
67.49
रविवार
26.40
26.60
15.72
1.28
70.00
सोमवार
27.58
27.29
17.65
1.16
73.68
मंगलवार
31.92
28.15
18.52
1.30
79.89
बुधवार
32.39
29.03
18.99
1.27
81.68
वीरवार
33.42
29.23
19.56
1.31
83.52
::
बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शाम के समय बिजली का लोड अधिक होता है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली उपकरणों का सीमित उपयोग करें ताकि ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड की स्थिति से बचा जा सके। वहीं अपनी खपत के अनुसार घर का लोड बढ़वा लें। - रविंद्र, सीटी एसडीओ बिजली निगम फतेहाबाद।