फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   electricity problem, protest, women, fatehabad

बिजली के कम वोल्टेज पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, नारेबाजी

Sat, 13 Jul 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity problem, protest, women, fatehabad
भट्टूकलां। भट्टूमंडी के फतेहाबाद रोड पर स्थित शिव कॉलोनी में बिजली की कम वोल्टेज आने के कारण शनिवार को महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं ने बिजली निगम कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नही निकाला गया तो वे जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शिव कलोनी निवासी मैना देवी, बिमला, संतोष, सिलोचना, मंजू, मीनू, संतोष सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले करीब दो माह से बिजली की कम वोल्टेज आने के कारण गंभीर समस्या बनी हुई। बिजली की कम वोल्टेज आने से उपकरण काम नही कर पाते है। जिससे रोजमरा्र के काम प्रभावित हो रहे है। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है। लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता। गर्मी के इस मौसम में उपयुक्त बिजली न मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। महिलाओं ने अपनी इस समस्या को उठाने के लिए शनिवार को बिजली निगम कार्यालय के समक्ष रोष जताया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक निगम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो मंगलवार के बाद जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ अशोक पानू ने कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed