फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity employees protest against Executive Engineer on the second day too

Fatehabad News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ दूसरे दिन भी कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees protest against Executive Engineer on the second day too
फतेहाबाद में बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते कर्मचारी नेतास्त्रोत स्वयं
फतेहाबाद। बिजली कर्मचारियों ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर विरोध गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने अधिकारी के रवैये की निंदा की।
विज्ञापन


विरोध गेट मीटिंग का संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया। सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलावाली व अमित शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। कर्मचारी पूरी ईमानदारी व मेहनत से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं करते हैं ओर ऐसे ही अपना तानाशाही रवैया अपनाए रखते हैं, तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। मीटिंग को मलकीत सिंह, पवन कड़वा, धर्मपाल, जीत सिंह, योगेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप बिजारणिया, कांता देवी, प्रेमलता, सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed