फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Election campaign will end this evening, candidates will do door-to-door public relations

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, घर-घर जनसंपर्क करेंगे उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Election campaign will end this evening, candidates will do door-to-door public relations
फतेहाबाद के नगर परिषद से कम्युनिटी सेंटर में ईवीएम लेकर जाते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनावों को लेकर मतदान के बाद 22 जून को बीघड़ रोड पर कम्युनिटी सेंटर में मतगणना होगी। चुनाव अधिकारियों ने मतगणना को लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया है। मतगणना के लिए कम्युनिटी सेंटर में 14 मेजें लगाई जाएंगी, यहां पर 14 बूथों की मतगणना होगी। कर्मचारी पार्षद और चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की मतगणना एक साथ 14 मेजों पर करेंगे।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड में ही पांच वार्डों का परिणाम आ जाएगा। पहले राउंड में पता लग जाएगा कि पांच वार्डों में पार्षद कौन बनेगा। हालांकि, चेयरमैन पद का परिणाम आखिर में घोषित होगा। चार राउंड में 56 बूथों का का परिणाम आ जाएगा। आखिरी राउंड में सिर्फ वार्ड नंबर 26 और 27 के बूथों की मतगणना रह जाएगी। नगर निकाय के पार्षद और चेयरमैन पद को लेकर मतदान 19 जून को होना है। इसको लेकर 27 वार्डों में 60 बूथ बनाए गए है। सबसे ज्यादा बूथ वार्ड नंबर 6 में है। यहां पर चार बूथ बनाए गए है और 4005 वोटर हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 में मात्र एक ही बूथ है, यहां पर 1135 मतदाता हैं। हालांकि, यहां पर सिर्फ चेयरमैन पद के लिए मतदान होना है। पार्षद निर्विरोध चुनी जा चुकी है।
विज्ञापन

आज शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशी नहीं कर सकेंगे जनसभा
नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्षद और चेयरमैन पद के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम जाएगा। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। कोई भी लाउड स्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा। इसके अलावा न ही कोई जनसभा कर पाएगा। चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए दिग्गजों को भी वापस लौटना होगा। हालांकि उम्मीदवार डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर होना है मतदान
वार्ड बूथ मतदाता
1 2 2098
2 3 3306
3 3 2742
4 3 2808
5 2 1669
6 4 4005
7 2 2414
8 2 2168
9 2 2417
10 1 1135
11 2 1490
12 2 770
13 2 2124
14 2 1846
15 2 1701
16 2 1575
17 2 1819
18 2 1408
19 2 2091
20 2 2323
21 2 2228
22 3 2689
23 3 3172
24 2 1883
25 2 1632
26 2 2430
27 2 1872
कोट
मतगणना के लिए 14 मेजें लगाई जाएंगी। पहले राउंड में 14 बूथों की मतगणना होगी। मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, ईवीएम मशीनें सुरक्षा के बीच कम्युनिटी सेंटर में भेजी गई है, यहां पर स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed