फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman dies after falling down while trying to get off a moving bus

Fatehabad News: चलती बस से उतरने की कोशिश में नीचे गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling down while trying to get off a moving bus
समैन। गांव पारता की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बस से उतरते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग महिला फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से अपने गांव ठरवा आ रही थी। जानकारी देते हुए गांव पारता के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजा देवी शुक्रवार दोपहर बाद प्राइवेट बस में बैठकर भिरड़ाना से पारता अपने गांव लौट रही थी। बस जब दशमेश नगर ठरवा पुली के पास पहुंची तो ड्राइवर ने बस धीरे नहीं की। बुजुर्ग महिला चलती बस से उतर गई और नीचे जा गिरी। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं। बस की सवारियों ने ही उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शनिवार को बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, इस मामले में टोहाना सदर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed