फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly man killed by hitting with brick in Fatehabad

Haryana Crime: पारिवारिक टिप्पणी को लेकर विवाद, ईंट के वार से बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

पारिवारिक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शराब पी रखी थी।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elderly man killed by hitting with brick in Fatehabad
बुजुर्ग की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार शाम गांव डांगरा में 70 वर्षीय हरि सिंह की ईंट से वार कर हत्या के मामले में डीएसपी उमेद सिंह ने खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि पारिवारिक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में 39 वर्षीय राजकुमार ने हरि सिंह की हत्या की। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों ने पी रखी थी शराब 

डीएसपी के मुताबिक घटना लोहाखेड़ा रोड स्थित नहर के पास हुई, जहां हरि सिंह और राजकुमार मौजूद थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। पारिवारिक टिप्पणी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। गुस्से में राजकुमार ने हरि सिंह के सिर पर ईंट से बार-बार वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गांव डांगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: पानीपत में सनसनीखेज वारदात: न्यू मॉडल टाउन में मकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कार और पानी की टंकी को लगी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed