{"_id":"684a83b210485d6557009bbc","slug":"incident-in-panipat-indiscriminate-firing-on-a-house-in-new-model-town-bullets-hit-car-and-water-tank-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सनसनीखेज वारदात: न्यू मॉडल टाउन में मकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कार और पानी की टंकी को लगी गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सनसनीखेज वारदात: न्यू मॉडल टाउन में मकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कार और पानी की टंकी को लगी गोलियां
Thu, 12 Jun 2025 01:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मकान की दीवार पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं, जबकि वहां खड़ी एक कार और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के न्यू मॉडल टाउन में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक मकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में मकान की दीवार, एक कार और पानी की टंकी को गोलियां लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना न्यू मॉडल टाउन के एक रिहायशी इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मकान की दीवार पर कई गोलियों के निशान पाए गए हैं, जबकि वहां खड़ी एक कार और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, यह घटना आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद का नतीजा हो सकती है।
विज्ञापन