फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elder Ramswaroop of Hasanga village became the runner-up of the International Vedanta Half Marathon.

Fatehabad News: अंतरराष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन के उप विजेता बने गांव हसंगा के बुजुर्ग रामस्वरूप

Tue, 22 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elder Ramswaroop of Hasanga village became the runner-up of the International Vedanta Half Marathon.
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन में उपविजेता रहने पर खुशी मनाते रामस्वरूप कुकणा व उ
भूना। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन 20 अक्तूबर को जवाहर लाल नेहरू खेल स्टेडियम में हुई। इस मैराथन में 36,320 एथलेटिक्स ने भाग लिया। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन को 100 मिनट 42 सेकंड में पूरा कर फतेहाबाद के गांव हसंगा निवासी 74 वर्षीय धावक रामस्वरूप कुकणा ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की दौड़ में 74 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें रजत पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बुजुर्गों की प्रतियोगिता में करीब 3570 प्रतिभागी एथलेटिक्स शामिल हुए। इस हाफ मैराथन में रामस्वरूप कुकणा व उनके बेटे महेंद्र सिंह दोनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बाप-बेटे ने अलग-अलग आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हाफ मैराथन में 40 से 45 आयु वर्ग में 1515 एथलेटिक्स ने भाग लिया। इसमें रामस्वरूप कुकणा के बेटे 41 वर्षीय महेंद्र कुकणा ने 64वां स्थान हासिल किया। जिन्हें सांत्वना पुरस्कार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। रामस्वरूप कुकणा ने बताया कि हर वर्ष दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय वेदांता हाफ मैराथन का आयोजन होता है। इस हाफ मैराथन में कीनिया, इथोपिया, बहरीन, चीन, जापान व युगांडा जैसे देशों के नामी एथलीटों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि रामस्वरूप कुकणा इससे पहले भी कई हाफ व फुल मैराथन में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। अब उनके बेटे महेंद्र सिंह भी उन्हीं की तरह एथलीट बनकर प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। रामस्वरूप कुकणा मुंबई में हुई हाफ मैराथन भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed