फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eight out of 97 applied

प्रमाण पत्र के लिए बुलाए स्ट्रीट वेंडर, लगी भीड़

Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight out of 97 applied
शहर में रेहड़ियों पर सामान बेचने वाले स्ट्रीट वेंडरों को पहचान पत्र देने के लिए नप ने सोमवार को आखिरकार तीन साल बाद फाइल निकाल ली और आनन-फानन में स्ट्रीट वेंडरों को फोन करके बुला लिया गया। लेकिन कार्यक्रम में जब स्ट्रीट वेंडर पहुंचे तो नगर परिषद के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। कार्यक्रम में 268 स्ट्रीट वेंडरों को बुला लिया गया लेकिन उन्हें संभालने के लिए दो ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी भी महिला कर्मचारियों की लगाई गई, इसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच कार्यक्रम में न सैनिटाइज की व्यवस्था की गई और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। अकेली महिला कर्मचारी स्ट्रीट वेंडरों से उलझती हुई नजर आई। अहम बात यह है कि नगर परिषद कार्यालय के ऊपर बैठे अधिकारी पूरा तमाशा दे ाते रहे लेकिन किसी ने भी व्यवस्था नहीं करवाई। अहम बात यह कि नप ईओ जितेंद्र कुमार कार्यक्रम में अव्यवस्था देखकर मौके से लौट गए। करीब तीन घंटे बाद जब जिला नगर आयुक्त समर्वतक सिंह पहुंचे तो उन्होंने अव्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

97 को ही मिले प्रमाण पत्र : स्ट्रीट वेंडरों को पहचान पत्र देने के लिए नप की तरफ से करीब तीन साल पहले सर्वे करवाया गया था। 750 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। लेकिन 268 लोगों को ही मंजूरी मिली है। नगर परिषद की तरफ से नगर परिषद ने सोमवार को तीन साल बाद स्ट्रीट वेंडरों को पहचान पत्र देने की फाइल निकाली तो बिना व्यवस्था ही सभी को बुला लिया। लेकिन नप 97 वेंडरों को ही पहचान पत्र दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 में से 8 ने किया आवेदन : प्रमाण पत्र मिलने के बाद पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत स्ट्रीट वेंडर को 10 हजार रुपये का लोन मिलेगा। इसके लिए आवेदन सीएससी से करवाना होगा। लेकिन पोर्टल न चलने के कारण मात्र आठ ही आवेदन कर पाए। प्रमाण पत्र लेने के लिए आए पूर्ण सिंह और राजीव रंजन ने बताया कि दो ही कर्मचारी यहां लगाए गए है। सुबह तीन घंटे से खड़े लेकिन आवेदन नहीं कर पाए। अधिकारियों को कहा गया तो जवाब मिला दो कर्मचारी भेजे हैं लेकिन कोई नहीं आया।

सोमवार को पहला दिन होने के कारण भीड़ हो गई। व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि कोरोना महामारी को लेकर नियमों को पालन हो सके। इसको लेकर लोगों से भी अपील की जाएगी कि व्यवस्था बनाए रखें।
- समवर्तक सिंह, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed