{"_id":"6644fcd5b0bbc4a35d0f2b60","slug":"education-departments-claim-failed-classes-could-not-start-under-super-100-and-buniyaad-yojana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116814-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षा विभाग का दावा हुआ फेल, शुरू नहीं हो पाई सुपर-100 और बुनियाद योजना के तहत कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षा विभाग का दावा हुआ फेल, शुरू नहीं हो पाई सुपर-100 और बुनियाद योजना के तहत कक्षाएं
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग सुपर-100 योजना और मिशन बुनियाद में विद्यार्थियों के चयन को लेकर अपने दावे पर खरा नहीं उतर पाया है। विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत चयनित विद्यार्थियों की नए सत्र की कक्षाएं 15 मई से शुरू करने का दावा किया था लेकिन अभी तक दोनों कक्षाओं के अंतिम परीक्षा परिणाम जारी ही नहीं किए गए है। इसके चलते कक्षाएं शुरू होने में अभी समय लग सकता है।
जिले के 334 विद्यार्थियों ने मिशन बुनियाद के तहत तीसरे लेवल की परीक्षा और 164 विद्यार्थियों ने दूसरे लेवल की कुरुक्षेत्र में परीक्षा दी है। शिक्षा विभाग ने फरवरी माह में ही दोनों योजनाओं के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस दौरान शेड्यूल जारी किया गया था और इसमें दावा किया गया था कि दोनों योजनाओं के तहत चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 मई से शुरू हो जाएंगी। अभी तक विभाग विद्यार्थियों का चयन नहीं कर पाया है। मिशन बुनियाद के तहत जिले में पांच केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
कक्षा नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी शिक्षा की बुनियाद को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा सुपर-100 योजना के तहत विभाग चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट की कोचिंग देगा।
विज्ञापन
मिशन बुनियाद के तहत तीसरे लेवल की ये विद्यार्थी दे चुके हैं परीक्षा
खंड पास हुए परीक्षार्थी
भट्टूकलां 45
भूना 77
फतेहाबाद 74
जाखल 12
रतिया 58
टोहाना 68
मिशन बुनियाद के तहत ये बनाए गए है कोचिंग सेंटर
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भट्टूकला
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रतिया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना
कोट
मिशन बुनियाद को लेकर तीसरे लेवल की परीक्षा हो चुकी है। जिले के 334 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विभाग जल्द ही परिणाम जारी करने जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों को जिले के पांच केंद्रों पर कोचिंग दी जाएगी। सुपर-100 का भी जल्द परिणाम जारी होने वाला है। चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में कोचिंग दी जाएगी।
- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी