{"_id":"698780b3c94d9ca3590a22c8","slug":"earrings-of-11-women-were-snatched-during-the-procession-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148279-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शोभायात्रा में 11 महिलाओं की बालियां छीन लीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शोभायात्रा में 11 महिलाओं की बालियां छीन लीं
Sat, 07 Feb 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में शनिवार दोपहर को श्रीश्याम मंदिर से श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान कई महिलाओं के कानों की बालियां छीन ली गई। मामले में शनिवार देर शाम तक 11 शिकायतें बस स्टैंड पुलिस चौकी में पहुंची। कुछ युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिनसे पूछताछ जारी थी।
चौकी में शिकायतें लेकर पहुंची महिलाओं ने बताया कि थाना रोड पर प्रसाद के दौरान लगी भीड़ में वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात को अंजाम देने में बच्चे भी शामिल रहे। बस स्टैंड चौकी में शिकायत देने पहुंची महिला कृष्णा ने बताया कि बताया कि वह शोभायात्रा में शामिल थी, इस दौरान कोई उसके कान की एक बाली छीनकर ले गया। उसे इस बारे में बाद में पता चला। चौकी में आए सुरेश कुमार ने कहा कि उसकी बहन यात्रा में गई हुई थी, जवाहर चौक तक उसके कानों में दोनों बालियां थी लेकिन थाना रोड पर किसी ने बाली उतार ली।
-
दर्द हुआ तो पता चला
चौकी में आई महिला माया देवी ने बताया कि थाना रोड पर प्रसाद बांटा जा रहा था। जब वहां मौजूद थी तो किसी ने कान की बाली छीन ली, दर्द हुआ तो चिल्लाई लेकिन युवक भाग चुका था। मीरा रानी ने रोते हुए कहा कि जब प्रसाद ले रही थी तो किसी ने उसके कान की बाली छीन ली।
विज्ञापन
-
टोहाना और बरवाला का गिरोह हुआ सक्रिय
चौकी में आए लोगों ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए युवक टोहाना और बरवाला से आए हुए थे। भीड़ का फायदा उठाते हुए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।