फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the removal of the pharmacist engaged in Kovid, the system deteriorated in the dispensary, fighting for medicines

Fatehabad News: कोविड में लगे फार्मासिस्ट हटाने से डिस्पेंसरी में बिगड़ी व्यवस्था, दवाई के लिए मारामारी

Mon, 03 Apr 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to the removal of the pharmacist engaged in Kovid, the system deteriorated in the dispensary, fighting for medicines
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों की दवा काउंटर पर लगी भीड़।
फतेहाबाद। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए कर्मचारियों को हटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक अनुबंध नहीं बढ़ाया है। जिले से 62 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। सोमवार को सबसे ज्यादा असर नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में रहा। फार्मासिस्ट न होने से मरीजों को दवाई लेने में दिक्कत हुई और एक-एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। यहां तक डिस्पेंसरी के बाहर धक्का-मुक्की के हालात रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड में लगाए गए फार्मासिस्ट की ड्यूटी डिस्पेंसरी में लगा रखी थी। अनुबंध खत्म होने से कर्मचारी काम पर नहीं आए। वहीं कर्मचारियों काे हटाने से कोरोना सैंपलिंग और निरोगी हरियाणा अभियान पर भी असर पड़ा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक और निरोगी हरियाणा काउंटर बंद रहा।
विज्ञापन


जिले में कोरोना के लिए गए 42 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना के 42 सैंपल लिए हैं। इसमें 35 सैंपल आरटीपीसीआर और आठ सैंपल रैपिड एंटीजन के लिए गए हैं। आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल लैब में भेजा गया है। हालांकि रैपिड एंटीजन सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने भेजी सामान की डिमांड
कोरोना सैंपलिंग को लेकर जांच किट न होने के चलते गांव बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब बंद है। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय ने किट को लेकर मुख्यालय को डिमांड भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक लैब शुरू हो सकती है। इसके बाद अग्रोहा लैब में सैंपल भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोरोना के सैंपल जिले में बढ़ाए जाएंगे। अस्पतालों को भी एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। लोगों से भी अपील है कि अगर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed