{"_id":"679a6b366885394d8a09d901","slug":"due-to-the-protest-the-administrative-team-arrived-to-do-the-spotting-and-returned-empty-handed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128570-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विरोध के चलते बैरंग लौटी निशानदेही करने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विरोध के चलते बैरंग लौटी निशानदेही करने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम
Wed, 29 Jan 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गांव चूहडपुर में पंचायती भूमि के प्लाॅट पर बने जोहड़ की निशानदेही करने के विरोध में प्रदर्शन कर
जाखल। खंड के गांव चूहड़पुर में पंचायती भूमि पर बने जोहड़ की निशानदेही करने पहुंची खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की टीम को किसान यूनियन व ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इससे प्रशासनिक टीम को बगैर निशानदेही किए खाली हाथ लौटना पड़ा।
चूहड़पुर के बीचों-बीच पंचायती जमीन पर बने जोहड़ की खोदाई एवं सुंदरीकरण का कार्य करने के लिए बीडीपीओ विभाग ने कुछ दिन पहले कार्रवाई करते हुए लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया था। इस पर लोगों ने भारी विरोध जताया था।
वहीं बुधवार को दूसरी बार भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए विभाग की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर वर्षो से ग्रामीणों की रिहाइश होने का भी हवाला दिया। इसके विपरीत विभाग की ओर से भी सरकार के दिशा-निर्देशों पर लगातार पंचायती जमीन के अतिक्रमण छुड़ाने के लिए निशानदेही करने की बात कही।
विज्ञापन
बीडीपीओ विभाग जानबूझकर कर रहा परेशान : ग्रामीण
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा से प्रधान चरणजीत और रंजीत, राजेंद्र, गग्गू, सुखविंदर, ग्रामीण राजेंद्र, लक्ष्मण, जनरल आदि ने कहा कि बीडीपीओ विभाग जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहा है। यह जोहड़ की जमीन नहीं है, जबकि इस जगह पर ग्राम पंचायत का प्लाॅट है। इसके अलावा जोहड़ की जमीन दूसरी तरफ है। लोगों ने यहां पर वर्षों से रिहाइश की हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को लाल डोरा जमीन देकर लाभ दे रही है, वहीं बीडीपीओ विभाग लोगों को घर तोड़कर परेशान करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पाइपलाइन डालकर रंगोई नाले से पानी निकालने के लिए कार्य किया गया था।
गांव की पंचायती जमीन पर लोगों की ओर से कब्जा किया गया है। इसे लेकर विभाग की टीम पुलिसबल के साथ निशानदेही करने गांव में पहुंची थी, परंतु ग्रामीणों व किसान यूनियन के विरोध के चलते यह कार्य स्थगित किया गया है।
- शीशपाल, एसपीओ, बीडीपीओ कार्यालय, जाखल