{"_id":"68fd135e4f4397379c00ce98","slug":"due-to-the-collapse-of-the-manhole-wall-dirty-water-is-accumulating-in-the-park-people-are-angry-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-142585-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मैनहोल की दीवार टूटने से पार्क में जमा हो रहा गंदा पानी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मैनहोल की दीवार टूटने से पार्क में जमा हो रहा गंदा पानी, लोगों में रोष
विज्ञापन
भट्टूकलां टाऊन पार्क में टूटा सीवरेज का मैन होल से फैला गंदा पानी। संवाद
भट्टू कलां। ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में सीवर के मैनहोल की दीवार गिरने से इसमें दूषित पानी भर गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली गई सीवरेज लाइन का यह मैनहोल कई बार टूट चुका है। दूसरी तरफ जनस्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
पिछले कई दिनों से इस मैनहोल की दीवार टूटी हुई है। जिससे पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों को यहां बदबूदार वातावरण में घूमना मुश्किल हो रहा है। भट्टूमंडी निवासी पंकज, नरेश कुमार, मोहनलाल, रमेश सहित अनेक लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया है लेकिन इसका समाधान नही किया जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज के इस मैनहोल को टाउन पार्क से बाहर किया जाए और इसका स्थायी समाधान किया जाए। ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। पहले यह सीवर मेनहोल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग की देखरेख में था। अब इस मैनहोल की देखरेख का जिम्मा जन स्वास्थ्य विभाग के पास है।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि मैनहोल की मरम्मत के लिए टेंडर किया हुआ है, रविवार को ठेकेदार के साथ काम देखकर जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां आईपीसी सेंटर बनाकर इस सीवर के पानी को पंप से उठाकर आगे की सीवर लाइन में डाला जाएगा।